Anju Nasrallah news : अंजू के पति अरविंद ने कहा कि अंजू जिस तरह हमें छोडक़र गई है और पाकिस्तान से उसके वीडियो, ऑडियो आ रहे हैं, उन्हें देख और सुनकर वह उसे अपने साथ नहीं रख सकता।
Anju Nasrallah news : अलवर. भिवाड़ी की अंजू उर्फ फातिमा ने पाकिस्तान जाकर पति अरविंद की बेचैनी को बढ़ा दिया है। अंजू के पति अरविंद ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि अंजू जिस तरह हमें छोडक़र गई है और पाकिस्तान से उसके वीडियो, ऑडियो आ रहे हैं, उन्हें देख और सुनकर वह उसे अपने साथ नहीं रख सकता। वह इसके लिए वकील से परामर्श लेंगे।
वहीं संबंधित एजेंसियों से जांच की मांग करेंगे। जांच में क्लीन चिट मिलने पर ही वह अंजू को लेकर कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बिना अंजू को साथ रखना खतरा को बुलाने जैसा होगा। क्योंकि पाकिस्तान जाने के बाद अंजू पर भरोसा करना अब उसके लिए मुश्किल है।
वहीं दूसरी तरफ बच्चों के मन में भी अंजू के प्रति गुस्सा है। बच्चे भी उसके व्यवहार से काफी आहत और परेशान हैं। उन्हें भी अंजू के इस कदम से गहरी ठोस लगी है।
बच्ची ने हर कदम मेरा साथ देने और मां से नाता तोडऩे के लिए कहा है। ऐसी स्थिति में अंजू के लिए कल हमारा क्या रुख रहेगा, यह देखना होगा। वहीं अरविंद ने मंगलवार को अंजू के द्वारा अभी तक उठाए गए निर्णय और खुद के सुरक्षित जीवन को लेकर वकीलों से भी राय मशविरा किया। अरविंद चाहता है कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई हो जिससे कि उसे पत्नी के कर्मों की सजा नहीं भुगतनी पड़े, क्योंकि इस मामले में लोगों की कई राय निकलकर आ रही हैं।
पाकिस्तान से जिस तरह अंजू-नसरूल्लाह के वीडियो भेजे जा रहे हैं और उसे गिफ्ट दिए जा रहे हैं। इन सब घटनाक्रम से मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच एजेंसियों ने भले ही इस मामले में अभी तक कोई इनपुट सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन मामले की स्थिति को देखते हुए इस मामले की गुत्थी को सुलझाना भी आसान नहीं लग रहा है। अरविंद वीजा सत्यापन की प्रक्रिया पर पहले ही सवाल उठा चुका है। ऐसी स्थिति में अरविंद वकीलों से सलाह लेने के बाद अब क्या कदम उठाएगा, इस पर सभी की नजर है।