3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को बेहोश कर उठा ले गए बदमाश, होश आया तो पता चला कि पांच लाख में हो गया सौदा

एक महिला को अज्ञात लोगों ने पहले तो अगवा किया और बाद में बेहोशी की दवा खिलाकर बंधक बनाकर रखा। पीड़िता को जब होश आया तो उसे पता चला कि उसका सौदा पांच लाख रुपए में हो चुका है।

2 min read
Google source verification
women kidnapping by miscreants in alwar

सांकेतिक तस्वीर

भिवाड़ी (अलवर)। महिला थाना क्षेत्र में एक महिला को अज्ञात लोगों ने पहले तो अगवा किया और बाद में बेहोशी की दवा खिलाकर बंधक बनाकर रखा। पीड़िता को जब होश आया तो उसे पता चला कि उसका सौदा पांच लाख रुपए में हो चुका है। पीडि़ता ने आरोपियों से उसे छोड़ने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपए देकर ही उसे मुक्त करेंगे। जबकि पीड़िता को ये भी नहीं पता कि उसका सौदा किसने किया और किसने पैसे लिए। इस संबंध में पीडि़ता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता मूल रूप से उत्तरप्रदेश निवासी है और यहां औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार पालती है।

पीडि़ता ने बताया कि नंदलाल सैनी, तारा सैनी, मुकेश सैनी पुत्र भजनलाल सैनी निवासी झिरका फिरोजपुर व बाबा सहित दो-तीन आरोपियों ने मिलकर उसे शिकार बनाया। पीडि़ता ने बताया कि वह शाम को मजदूरी कर अपने कमरे पर जा रही थी। तभी कहरानी मोड पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेहोशी का पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और गाड़ी में बिठा कर ले गए।

यह भी पढ़ें : कलंकित हुए रिश्ते :प्रेम-प्रसंग के चलते भाई-बहन नहर में कार समेत कूदे

जब पीडि़ता को होश आया तो उसे पता चला कि वह आरोपी बाबा की गिरफ्त में हैं। जब पीडि़ता ने पूछा तो आरोपी ने कुछ नहीं बताया और मारपीट करने लगा और बोला कि मैंने तुझे पांच लाख रुपए में नंदलाल सैनी को बेच दिया है। इसके बाद आरोपी बाबा ने हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। दो दिन बाद नंदलाल सैनी बाबा के पास आया और पीडि़ता को जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया और बिना मर्जी के देहशोषण करता।

विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मारपीट करता और कमरे में बंद रखता। कहता कि मैंने तुझे पांच लाख में खरीदा है। मेरा तुझ पर हक है। अगर मेरे खिलाफ किसी को कुछ बताया और कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार दूंगा। एक दिन मौका मिलने पर पीडि़ता ने अपने पिता को फोन किया और सारी जानकारी दी। जब पीडि़ता के पिता आए तो आरोपियों ने उनसे कहा कि हमने आपकी बेटी को पांच लाख में खरीदा है, हमें पैसे देकर ले जाओ।

यह भी पढ़ें : मंच पर चढ़े दर्शक को एएसआई ने कॉलर पकड़ घसीटा, दीवार से सिर फूटा, देखें वीडियो

इसके बाद पीडि़ता की मां, बहन और अन्य लोग भी आरोपियों के पास पहुंचे और उसे वापस देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। जब आरोपी नहीं माने तब पीडि़त के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, मौके पर पहुचे पुलिसकर्मियों ने पीडि़ता को मुक्त कराया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़ता को उठाकर बेचने वाले और देह शोषण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader