3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मसाज कराने गया युवक बना हनीट्रैप का शिकार, महिला और उसके साथियों ने फंसाया

युवक को स्पा में मसाज करना भारी पड़ गया। मसाज करने वाली महिला और उसके साथियों ने उसे जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर हनीट्रेप का शिकार बना लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

भिवाड़ी। युवक को स्पा में मसाज करना भारी पड़ गया। मसाज करने वाली महिला और उसके साथियों ने उसे जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर हनीट्रेप का शिकार बना लिया। युवक ने कई बार रुपए दिए लेकिन महिला और उसके साथियों की मांग बढ़ती ही गई।

एक युवक ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है कि एक साल पहले कृष स्क्वायर में मसाज कराने आया था। काउंटर पर एक हजार रुपए जमा कराने के बाद अंदर गया। स्पा में अंदर एक युवती मिली। उसने मसाज करते हुए मसाज के दो हजार रुपए अतिरिक्त ले लिए। उसने मेरा नंबर ले लिया, उसी बिल्डिंग में दूसरी महिला के दूसरे स्पा में बुलाया और कहा कि मुझे लोन लेना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस का अनोखा फैसला, आरोपी पर घोषित किया 25 पैसे का इनाम

उसने मुझे दस्तावेज दिए। इस दौरान उसने मुझे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गया। मेरे साथ उसने अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। मेरे माता-पिता और पत्नी को दिखाने की धमकी देने लगी। कई बार में 32 हजार रुपए ले लिए।

इसके बाद पांच लाख रुपए मांगने लगी। धारूहेड़ा बुलाकर 40 हजार रुपए लिए। कुछ दिन शांत रही इसके बाद मेरे घर में घुस गई। मेरे से पांच लाख रुपए मांग रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जीजा-साली ने बुजुर्ग को बनाया हनीट्रैप का शिकार, अश्लील वीडियो बना 200 वर्ग का प्लॉट और 10 लाख की डिमांड

Story Loader