चंद्रमा पर पड़ रही है शनि और राहु की छाया, इन 3 राशियों के पास छप्पर फाड़ के बरसेगा धन
भोपाल। 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को कई राशियों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा पर शनि और राहु की अशुभ छाया पड़ने से वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा लेकिन आज सर्वार्थसिद्धि योग बनने के कारण मेष, धनु, मकर कुंभ राशि वाले लोगों को धन प्राप्त हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन.....
मेष राशि
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। आज के दिन सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।
धनु राशि
पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अचानक धन मिलने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।
मकर राशि
करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। दोपहर बाद जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।