हलीकॉप्टर से मंडलोई परिवार के दो दूल्हे अपनी दुल्हनियांओं को लाने के लिए उड़ान भरी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ एक अनोखी विवाह समारोह खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी का सबसे चर्चित विषय इसमें आने वाली बारात है। चर्चा इसलिए भी गर्म है क्योंकि, इस शादी में आने वाले दूल्हे अपनी दुल्हनियां को लेने हेलीकॉप्टर में सवार होकर गए थे। हलीकॉप्टर से मंडलोई परिवार के दो दूल्हे अपनी दुल्हनियांओं को लाने के लिए उड़ान भरी है। आपको बता दें कि, दोनों दुल्हाओं के पिता ने अपने बेटों की बारात हेलीकॉप्टर में लाने का इरादा किया था, इसी के चलते उन्होंने किराए पर हेलीकॉप्टर बुक कराया था।
आपको बता दें कि, भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले कुराना गांव में सुमेर सिंह मंडलोई और गजराज सिंह मंडलोई का शुमार इलाके के बड़े किसानों में है। उनके बेटे हेम सिंह मंडलोई और यशपाल सिंह की शादी शुजालपुर के दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की बेटी पूजा और महेश मेवाड़ा की बेटी अरुणा के साथ तय हुआ है। इसके लिए आज दोनों दूल्हाओं ने हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हनों को लाने के लिए शुजालपुर के लिए उड़ान भरी। इसी के चलते बारात खासा चर्चा का विषय बनी हुई है।
चर्चाओं में आई ये बारात
सिविल इंजीनियर शिक्षा प्राप्त दूल्हा हेम सिंह मंडलोई का कहना है कि, इससे पहले साल 2014 में उनके बड़े भाई शादी के समय भी हेलीकॉप्टर पर ही उनकी बारात ले जाई गई थी। वहीं बीकॉम ऑनर्स शिक्षा प्राप्त यशपाल सिंह का कहना है कि, उनके पूर्वजों और बुजुर्गों का आशीर्वाद है कि, वो हेलीकॉप्टर से बारात लेकर अपनी दुल्हनियां लेने गए। वहीं, गजराज सिंह का कहना है कि, अपने बेटों की शादी की खुशी इतनी ज्यादा है कि, मैं चाहता था कि, कुछ ऐसा हो, जिसके चलते हर सुनने वाला हमारी खुशी में शामिल हो सके।