
परिंदा पर न मार सके
3000 पुलिस जवान तैनात
दो आईजी अधिकारी
पांच डीआईजी
11 अन्य आईपीएस्
30 एडीएसपी स्तर के अधिकारी
70 डीएसपी स्तर के अधिकारी
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। उनके स्वागत के लिए पूरा शहर तैयार है। जंबूरी मैदान और आसपास की २२ किमी की सड़कें चकाचक कर दी गयी हैं। वैकल्पिक रास्तों के भी गड्ढे भर दिए गए हैं। सभास्थल के आसपास रंगरोधन किया गया है। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान में पांच बड़े-बड़े डोम बनाए गए हैं। सभी डोम में कुल पांच लाख कुर्सियां लगाई गई हैं। भाजपा ने मैदान में 10 लाख लोगों की व्यवस्था की है। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। मैदान में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं।
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
जंबूरी मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सभा में बीजेपी के रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही आएंगे। सभी को पहचान पत्र दिए गए हैं। पंजीयन में पूरी जानकारी दर्ज है। 25 आईपीएस अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही हजारों की संख्या में पुलिस के जवान भी लगे हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।
देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप
जंबूरी मैदान में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। बारिश से निपटने के लिए जंबूरी मैदान में लकड़ी के बोर्ड डालकर बेस तैयार किया गया है। उन्हीं बेस पर कुर्सियां डाली गयी हैं। कंक्रीट डालकर पानी वाले जगह को भरा गया है।
रातभर भरते रहे गड्ढे
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर जंबूरी मैदान व इससे सटे इलाकों अन्ना नगर, अवधपुरी, गोविंदपुरा में रात भर सड़कों के गड्ढों भरते रहे। निगम के इंजीनियर वैकल्पिक रास्तों को भी दुरूस्त करने में जुटे रहे। मैदान में बजरी बिछाकर छोटे रास्ते तैयार किए हैं।
होर्डिंग से पाटा, लोकल नेताओं को जगह नहीं
जंबूरी मैदान के आसपास का क्षेत्र होर्डिंग से पटा है। लेकिन यहां स्थानीय नेताओं को जगह नहीं मिली है। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ चार नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट लगे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ही तस्वीरें हैं। शहर की सड़कें पूरी तरह से बीजेपी की होर्डिंग से पटी हैं।
इन सड़कों पर ज्यादा दबाव
बोर्ड ऑफिस चौराहा, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा। पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी और पिपलानी पेट्रोल पंप।
Published on:
25 Sept 2023 01:07 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
