भोपाल

जहांगीराबाद, मंगलवारा के 226 लोग क्षेत्र से हटाए, 14 कंटेनमेंट एरिया में स्केल डाउन

आरोग्य एप के बाद ही कर सेकेंगे यात्रा

2 min read
May 11, 2020
जहांगीराबाद, मंगलवारा के 226 लोग क्षेत्र से हटाए, 14 कंटेनमेंट एरिया में स्केल डाउन

भोपाल। कई क्षेत्रों में 21 दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने के बाद कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने सोमवार को 14 कंटेनमेंट एरिया का स्केल डाउन करने के आदेश जारी किए हैं। इससे यहां के रहवासियों को राहत मिलेगी, लेकिन सख्ती बरकरार रहेगी। अब यहां किराना सहित अन्य सामान की होम डिलेवरी की जा सकेगी। जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को भी खोला जा सकेगा। इधर पॉजिटिव रिपॉर्ट आने के बाद जहांगीराबाद और मंगलवारा से करीब 226 लोगों को देर रात क्षेत्र से हटाकर अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटरों में शिफ्ट किया है। इसमें अधिकांश लोग वे हैं जिन्हें कोरोना नहीं है। इन लोगों को संक्रमण न हो इसके लिए इनको यहां से हटाया है। कुछ पॉजिटिव भी हैं जो अलग रखे गए हैं।

कलेक्टर की तरफ से जारी किए गए आदेश में बोरबन स्कूल की गली जहांगीराबाद, रुकमाबाई अस्पताल के पास जहांगीराबाद, हिमांशु टॉवर लालघाटी, खानूगांव मस्जिद के पास कोहेफिजा, बाणगंगा टीटी नगर, साउथ टीटी नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, साईबाबा नगर 12 नंबर स्टॉप, वैष्णवी हॉस्पिटल के पास, अमलतास कॉलोनी, रोहतास नगर खजूरी कला, आशा नगर ईटखेड़ी और ग्राम मस्तीपुर मीना ईटखेड़ी कंटेनमेंट एरिया का स्केल डाउन किया गया है। इधर पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जहांगीराबाद और मंगलवारा से सोमवार देर रात 226 लोगों को अलग-अलग स्कूल और कॉलेज में क्वारेंटाइन किया है। जिसमें जहांगीराबाद के 200 और मंगलवार के 26 लोग शामिल हैं। इन लोगों को 14 दिनों तक क्वारेंटाइन सेंटर में रहना पड़ेगा। इसके अलावा मंगलवार को भी रिपोर्ट के आधार पर लोगों को यहां से शिफ्ट किया जा सकता है।

आरोग्य एप के बाद ही कर सेकेंगे यात्रा
कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने लोगों से अपील की है कि वे भारत सरकार की तरफ से जारी किए गए आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। यह आप की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। कंटेनमेंट क्षेत्र में रह रहे निवासियों, ई पास से यात्रा कर रहे यात्रियों, होम डिलीवरी संस्थानों में कार्यरत स्टाफ के लिए यह अनिवार्य किया गया है। भोपाल के लिए आने वाले दिनों में रेल ,बस और हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। यात्रा के दौरान इस एप के चेक करके ही अनुमति और प्रवेश दिया जाएगा। भोपाल में मैदानी स्तर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों के मोबाइल में इस एप को सक्रिय देखने और चेक करने के लिए निर्देश दिए गए है

Published on:
11 May 2020 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर