3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां शुरू हुआ कृषि मेला, आधुनिक खेती के उपकरण देखने को मिलेंगे

भोपाल के बिट्टन मार्केट में शुरू हुआ 3 दिवसीय कृषि मेला...।  

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Mar 02, 2024

krish.jpg

राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय कृषि मेला का शुभारंभ हुआ। इस मेले में गार्डनिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी फसलों की बुवाई से लेकर कई आधुनिक उपकरणों को लाया गया है। मेले का शुभारंभ सीएम मोहन यादव और कृषि मंत्री एंद सिंह कंषाना ने किया।

नए भोपाल के बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान में तीन दिनों के लिए लगे कृषि मेले में गार्डनिंग, कृषि, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी, फसलों की बोवाई से लेकर कटाई, भंडारण और गहाई से जुड़े कई अल्ट्रा मॉडर्न एग्रीकल्चर इक्विपमेंट की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

इस मेले को राज्य और केन्द्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मेले में शहरी लोगों के लिए गार्डनिंग से जुड़ी सामग्री सहित महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित साज सज्जा की सामग्री, खाद्य पदार्थ, मिलेट्स के पकवान और भीमकाय यंत्रों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा।


इस तीन दिवसीय कृषि मेले के कई उद्देश्य हैं लेकिन इसका मुख्य उद्देश्यों में से एक है कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना और राज्य में खेती को लाभकारी बनाना। इस मेले में देशभर से फेमस कंपनियां शामिल हैं और उनके स्टॉलों में विभिन्न कृषि उत्पादों का प्रदर्शन हो रहा है। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कठपुतली नृत्य, लोक नृत्य, और मैजिक शो भी हो रहे हैं।

Story Loader