scriptकोरोना विस्फोट: एक ही परिवार के 3 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप | 3 people from the same family together corona positive | Patrika News
भोपाल

कोरोना विस्फोट: एक ही परिवार के 3 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

-कुल 8 एक्टिव केस, दो अस्पताल में भर्ती

भोपालDec 29, 2023 / 01:29 pm

Ashtha Awasthi

capture_2.png

corona positive

भोपाल। राजधानी में फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को यहां पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि दो अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार होम आइसोलेशन में हैं। हालांकि चार मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। जबकि एक मरीज में अन्य बीमारियां होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 31 संदिग्धों की जांच की गई थी। इनमें से पांच पॉजिटिव मिले हैं। अब राजधानी में कोविड के 8 एक्टिव केस हो गए हैं।

यह रखें सावधानी

●बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

● ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

● सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

●परिवार में भी किसी को लक्षण हों तो उनकी चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

● इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और योग करें।

Hindi News/ Bhopal / कोरोना विस्फोट: एक ही परिवार के 3 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो