भोपाल

एक साल पहले सरकारी अस्पतालों में 30 प्राइवेट वार्ड अब हो गए 135

सरकारी अस्पतालो में पहले मरीज को प्राइवेट वार्ड के लिए मंत्री, अफसर से सिफारिश लगवानी पड़ती थी। लेकिन, अब हमीदिया जैसे अस्पताल में प्राइवेट वार्ड खाली हैं। यहां 1000 से 1500 रुपए में प्राइवेट वार्ड उपलब्ध हैं। एम्स के प्राइवेट वार्ड भी लगभग 50 फीसदी खाली रहते हैं।

2 min read
Sep 02, 2023

भोपाल. सरकारी अस्पतालो में पहले मरीज को प्राइवेट वार्ड के लिए मंत्री, अफसर से सिफारिश लगवानी पड़ती थी। लेकिन, अब हमीदिया जैसे अस्पताल में प्राइवेट वार्ड खाली हैं। यहां 1000 से 1500 रुपए में प्राइवेट वार्ड उपलब्ध हैं। एम्स के प्राइवेट वार्ड भी लगभग 50 फीसदी खाली रहते हैं। शहर में अब हमीदिया, एम्स और जेपी को मिलाकर कुल 135 बेड प्राइवेट वार्ड हो गए हैं, एक साल पहले ये 30 ही थे। जबकि, निजी अस्पतालों में प्राइवेट वार्ड के रेट 6000 रुपए तक हैं।

सुविधाएं सशुल्क, डॉक्टरों को दो बार जाना होगा
हमीदिया अस्पताल के निजी वार्ड में सभी तरह की सुविधाएं सशुल्क हैं। यदि ऑपरेशन या प्रोसीजर की जरूरत पड़ती है तो शुल्क देना होगा। यहां किसी भी प्रकार की जांच, दवा, उपकरण निशुल्क नहीं है। इसके अलावा बगैर चिकित्सक के परामर्श के निजी वार्ड नहीं मिलेगा। इलाज के लिए खास रूप से दिन में कम से कम दो बार उस वार्ड का राउंड करना पड़ेगा।
जेपी में रहती है वेटिंग
जेपी के प्राइवेट वार्ड के लिए वेटिंग रहती है। इसका कारण यह है कि यहां सिर्फ 7 बेड हैं। यहां का शुल्क भी अन्य जगहों से बेहद कम है। यही वजह है कि यह हमेशा भरे रहते हैं। अक्सर मंत्री, अफसरों की सोर्स से ही यहां वार्ड उपलब्ध होते हैं।


प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने के नियम

- बगैर चिकित्सक के परामर्श के निजी वार्ड नहीं मिलेगा।
- शुल्क एडवांस जमा करना होगा, अवधि बढऩे पर और राशि देनी होगी।
- मरीज की स्थिति सामान्य होनी चाहिए, यदि वह गंभीर है तो नहीं मिलेगा।
- भर्ती होने के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ी तो उसे आइसीयू या एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।
- निजी वार्ड अधिकतम पांच दिन के लिए मिलेगा, बाद में कंसल्टेंट की सलाह पर बढ़ेगा।
किसका कितना शुल्क
हमीदिया अस्पताल - शुल्क प्रति दिन
एक बेड का प्राइवेट वाडज़् - 1500 रुपए
दो बेड का सेमी प्राइवेट वाडज़् - 1200 रुपए
चार बेड का सेमी प्राइवेट वाडज़् - 1000 रुपए
———-
एम्स भोपाल - शुल्क प्रति दिन
प्राइवेट वाडज़् - 2000 रुपए
———
जेपी अस्पताल - शुल्क प्रति दिन
एसी रूम - 500 रुपए
नॉन एसी रूप - 350 रुपए
————
शहर के प्रमुख निजी अस्पताल - शुल्क प्रति दिन
प्राइवेट वाडज़् - 6 से 8 हजार रुपए
सेमी प्राइवेट वाडज़् - 3500 से 5000 रुपए
जरनल वाडज़् - 1800 से 2800 रुपए

Published on:
02 Sept 2023 12:59 am
Also Read
View All

अगली खबर