आप ने किया EXPOSE, कोलर में चल रहा टैंकर माफिया का राज, जानें क्या..

पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने निकाली जल आक्रोश पदयात्रा

less than 1 minute read
Apr 10, 2016
bhopal kolar water problem
भोपाल.
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कोलार के सर्वधर्म पुल से जल आक्रोश पदयात्रा शुरू की है। इस दौरान आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ कोलार की जनता भी थी। यह पदयात्रा नयापुरा पहुंचकर सभा में बदल गई। इस दौरान आप के प्रदेश सचिव अक्षय हुंका समेत अन्य लोगों ने जनता को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की टुकडि़यां अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए बंट गईं।

आप की यह पदयात्रा 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। प्रदेश सचिव हुंका ने कहा कि सरकार लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने में विफल रही है। इसी का नतीजा है कि कोलार में नगर निगम के महज 35 पानी के टैंकर हैं, जबकि टैंकर माफियाओं के पास करीब 600 टैंकर हैं। आलम यह है कि टैंकर माफिया रोजाना 30 लाख रुपए का कारोबार कर रहे हैं। हुंका ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को पानी जैसी सुविधा से वंचित रखना नागरिकों के जीने के अधिकार का हनन है। लोगों को साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह विफ ल रही है। हुंका ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से पानी के संकट का सच जनता तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक 'डांस फोर डेमॉक्रेसीÓ का जगह-जगह मंचन किया जाएगा।
Published on:
10 Apr 2016 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर