1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर में सेना के 5 जवान शहीद, सीएम शिवराज ने जताया दु:ख

जम्मू कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड हमले के कारण सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 5 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

2 min read
Google source verification
जम्मू कश्मीर में सेना के 5 जवान शहीद, सीएम शिवराज ने जताया दु:ख

जम्मू कश्मीर में सेना के 5 जवान शहीद, सीएम शिवराज ने जताया दु:ख

भोपाल. जम्मू कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड हमले के कारण सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 5 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में जवान और पुलिस पहुंची। इस संबंध में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू कश्मीर में हुई घटना के संबंध में कहा-जम्मू कश्मीर में हुई दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन का दु:खद समाचार सुनकर हृदय व्यथित है, दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है, देश के वीर सपूतों को नमन करता हूं, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें, ऊं शांति।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भाता धुरियान क्षेत्र में पुंछ से करीब 90 किलोमीटर दूर सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला किया गया है, जिसके कारण हुए विस्फोट से गाड़ी में आग लग गई और राष्ट्रीय राएफल के 5 जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान घायल हुए हैं, सेना ने इस संबंध में बयान जारी कर बताया कि सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला हुआ है, बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी जैश समर्थित आतंकी संगठन पीएएफएफ ने ली है, इस हमले में लश्कर के हाथ होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। इस बारे में उत्तरी कमान मुख्यालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच भारी बारिश और कम दृश्यता के दौरान आंतकवादियों ने ग्रेनेड हमला और गोलीबारी की, मुख्यालय द्वारा आतंकियों का पता लगाया जा रहा है।

Story Loader