भोपाल। 63वें नेशनल फिल्म अवॉड्र्स में फिल्म 'पीकू' में एक्टिंग के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्ट का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड से एक एक्टर बहुत ही खुश है, वो हैं प्रसिद्ध रंगकर्मी बालेंद्र सिंह बालू। वैसे से इन्हें भीड़ में पहचानना मुश्किल है, पर आपको बता दें कि फिल्म 'पीकू' में अमिताभ के नौकर बूधन का रोल इन्होंने ही निभाया था। 'पत्रिका' से विशेष बातचीत में बालेंद्र ने बिग बी की सक्सेस के कई सीक्रेट बताए।