इस आयोजन के दौरान रात आठ बजे पहुंची टेलीविजन कलाकार प्राची तेहलानी ने उत्साह भर दिया। इस मौके पर मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने प्राची का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। आयोजन समिति के आलेख राज राठौर, सुशील चौकसे, सहित अन्य ने सेलिब्रिटी को आयोजन की जानकारी देकर उनसे ड्रा निकलवाया। आयोजन के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर केदार सिंह, एएसपी एपीएस राजपूत सहित हजारों की संख्या में जनसमुदाय मटकी फूटने की बांट जोहता दिखाई दिया।