5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी की नई पार्किंग दरें, एयरपोर्ट बिल्डिंग के सामने नहीं खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां

जारी की गईं नई दरें आज से ही हुईं लागू...

3 min read
Google source verification
Airport parking area

राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी की नई पार्किंग दरें, एयरपोर्ट बिल्डिंग के सामने नहीं खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां

भोपाल। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से पार्किंग की नई दरें मंगलवार 23 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।

वहीं दूसरी ओर पार्किंग की जगह को लेकर पैदा हो रही गफ्लत के मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एयरपोर्ट बिल्डिंग के सामने गाडियां खड़ी करने की बात को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

प्रबंधन की ओर से जारी की गई नई दरों में टूव्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के पार्किंग रेट पहले से कम किए गए हैं। अभी तक कार को आधे घंटे तक खड़ा करने के लिए जहां 55 रुपए देने पड़ते थे, अब आधे घंटे तक मात्र 20 रुपए शुल्क ही देना होगा।

नई पार्किंग पॉलिसी के अनुसार पिकअप और ड्राप के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन यदि आने वाले रास्ते की तरफ से पिकअप व ड्राप के लिए टैक्सी या अन्य कॉमर्शियल वाहन जाते हैं, तो उन्हें 40 रूपए का एक्सेस शुल्क देना होगा।

इनमें टैक्सी, टेंपो, ट्रक, चार्टर्ड बस आदि के लिए 40 रूपए प्रति प्रवेश पहुंच शुल्क देना पड़ेगा। वहीं नई पॉलिसी में यह भी तय किया गया है कि पिकअप और ड्राप लेन में गाडिय़ों की पार्किंग नहीं की जाएगी। उन्हें चिह्नित स्थान पर ही पार्क करना होगा। ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी लगाई जाएगी।

ऐसे समझें नई दरों का गणित...

































































Sr.Noवाहनसमयदर
01.दोपहिया वाहन0 से 30 मिनट तक10 रुपए
--जबकि 30 मिनट से 2 घंटे तक15 रुपए
--वहीं 02 से अधिक व 07 घंटे तक15 रुपए दो घंटे से तक के व इसके बाद 5 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से रेट लिए जाएंगे।
---इसके अलावा 07 घंटे से एयरपोर्ट के परिचालन तक 45 रुपए के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।
02.चार पहिया वाहन0 से 30 मिनट तक20 रुपए
जबकि 30 मिनट से 2 घंटे तक55 रुपए
वहीं 02 से 07 घंटे तकपहले दो घंटे के 55 रुपए व उसके बाद 10 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से रेट लिए जाएंगे।
इसके अलावा 07 घंटे से एयरपोर्ट के परिचालन तक 165 रुपए देने होंगे।
































































03.टेंपो, एसयूवी, मिनीबस0 से 30 मिनट तक20 रुपए
जबकि 30 मिनट से 2 घंटे तक60 रुपए
वहीं 02 से लेकर 07 घंटे तकपहले दो घंटे के 60 रुपए व उसके बाद 10 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से रेट लिए जाएंगे।
इसके अलावा 07 घंटे से एयरपोर्ट के परिचालन तक 180 रुपए देने होंगे।
04.कोच, बस, ट्रक0 से 30 मिनट तक30 रुपए
जबकि 30 मिनट से 2 घंटे तक के70 रुपए
वहीं 02 से 07 घंटे तकपहले दो घंटों के 70 रुपउ व उसके बाद हर घंटे के 10 रुपए देने होेंगे।
इसके अलावा 07 घंटे से एयरपोर्ट के परिचालन तक 210 रुपए देने होंगे।

एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्कंग शुल्क में बदलाव किया गया है। इसमें 50 प्रतिशत तक की कमी की गई है। हालांकि नाईट पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है। जब तक एयरपोर्ट 24 घंटे के लिए नहीं हो जाता तब यह सुविधा संभव नही हैं। सभी गाड़ियां चिन्हित स्थान पर ही खड़ी की जाएगी।
इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि एयरपोर्ट बिल्डिंग के सामने गाडियां खड़ी नहीं हो सकेंगी।
— अनिल विक्रम, एयरपोर्ट डायरेक्टर