
भोपाल। सफेद इलायची यानी खुशबू का खजाना। मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची सेहत से भरपूर है। इलायची का सेवन कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद रहता है। अधिकतर लोग इलायची को स्वादिष्ट मसाले के रूप में ही प्रयोग करते हैं। भारतीय रसोई में मिलने वाली इलायची केवल स्वाद और सुगंध के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस सुगंधित इलायची के फायदों के बारे में....
- छोटी इलायची आपके दिल के लिए ही नहीं लंग्स के लिए भी अच्छी है। यह फेफड़ों में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाती है। यह अस्थमा, जुकाम और खांसी जैसे रोगों से बचाने और राहत दिलाने में फायदेमंद है।
- इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद हैं। इंसान के रक्त, शरीर में मौजूद तरल और ऊतकों का प्रमुख तत्व पोटेशियम है। इलायची के सेवन से पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा शरीर में बनी रहती है।
- इलायची का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी जा सकती है। इलायची के एंटी इंफेलेमेंटरी तत्व मुंह का कैंसर, त्वचा के कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में कारगर साबित होते हैं।
- इलायची सांस की बीमारी में भी बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि इलायची की तासीर गर्म होती है। इसलिए दिन में एक या दो बार चबाकर या खाने में मिलाकर सेवन करना चाहिए। फेफड़ों के संकुचन और अस्थमा में भी कारगर है।
- लंबे समय से इलायची का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। इलायची को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
- अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इलायची आपके लिए फायदेमंद है। आप छोटी इलायची को पकाकर तैयार पानी पी सकते हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है।
Published on:
17 May 2020 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
