9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म पर एमपी में मचा सियासी घमासान

आमिर खान की फिल्म लालसिंह चड्ढा के बॉयकाट के ट्रेंड पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने समर्थन में ट्विट किया। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि बॉयकाट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है. क्यों? इसके पीछे कौन है?

less than 1 minute read
Google source verification
lalsingh_chaddha_1.jpg

आमिर खान की अभिनय वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बता दें आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर्दे पर उतरने से पहले ही विवादों में घिर गई थी। लेकिन जब आज फिल्म पर्दे पर उतरी तब भी सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक में घमासान मचा हुआ है। बता दें सोशल मीडिया में लगातार यूजर्स लाल सिंह चड्ढा के बॉयकाट को ट्रेंड करवा रहे है। जिसके बाद आमिर आगे आए थे और उन्होंने माफी भी मांग ली थी। लेकिन इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पहले दिग्विजय सिंह ने किया समर्थन
आमिर खान की फिल्म लालसिंह चड्ढा के बॉयकाट के ट्रेंड पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने समर्थन में ट्विट किया। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि बॉयकाट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है. क्यों? इसके पीछे कौन है? मोदी, शाह ट्रोल आर्मी के सिवा और कौन है, वे अलोकतांत्रित सत्तावादी और तानाशाही हैं। जो रोबोट की तरह काम करते हैं। दर्शकों को दोनों फिल्में देखने दें और तय करें कि कौन सी ज्यादा बेहतर फिल्म है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन दोनों फिल्मों को देखें।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर ठने विवाद के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसा। उन्होंने मीडिया से बातचती करते हुए कहा कि आमिर खान जैसे कलाकार, निर्माता- निर्देशक इस तरह की नौबत क्यों आने देते हैं कि माफी मांगनी पड़ती है। मेरा आग्रह है की एक धर्म विशेष को सॉफ्ट टारगेट मानकर उपहार नहीं करें। दूर- दूर तक ऐसी स्थिति ना बने इस पर गंभीरता से विचार करें।