scriptकांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा में केवल एक ही मर्द, नाम है अमित शाह, वो किसी की नहीं सुनते | Amit Shah: Congress leader said Amit Shah does not listen to PM Modi | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा में केवल एक ही मर्द, नाम है अमित शाह, वो किसी की नहीं सुनते

कांग्रेस नेता ने कहा- अमित शाह किसी की भी नहीं सुनते हैं।

भोपालSep 23, 2019 / 11:33 am

Pawan Tiwari

कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा में केवल एक ही मर्द, नाम है अमित शाह, वो किसी की नहीं सुनते

कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा में केवल एक ही मर्द, नाम है अमित शाह, वो किसी की नहीं सुनते

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने देश के गृहमंत्री और अमित शाह को भाजपा का मर्द बताया है। दीपक बाबारिया ने रविवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा में एक ही मर्द है। वो अमित शाह हैं। बता दें कि गृहमंत्री बनने के बाद भी अमित शाह अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
मोदी की भी नहीं सुनते शाह
दीपक बाबरिया ने कांग्रेस नेताओं से कहा- भाजपा में एक ही मर्द है। वो अमित शाह हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी नहीं सुनते हैं। मोदी के कहने के बाद भी अमित शाह ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी।
नारेबाजी नहीं करें कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी पर प्रभारी दीपक बाबरिया ने नाराजगी जाहिर की। बाबरिया रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित केन्द्र सरकार के खिलाफ धरने में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा- कुछ साथी अपने-अपने लीडर के पक्ष में नारेबाजी कर करते हैं। इस तरह से पार्टी का वातावरण शोक जनक मत करो। बाबरिया ने कहा- पीसीसी या मीटिंग में नारेबाजी से उनका मूल्य कम होता है।
शिवराज सिंह चौहान पर भी साधा हमला
मंदसौर में बाढ़ और जोरदार बारिश के कारण किसानों और आम लोगों को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मंदसौर का दौरा कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। शिवराज के मंदसौर दौरे पर हमला बोलते हुए दीपक बाबरिया ने कहा- शिवराज सिंह चौहान मंदसौर में राजनीति कर रहे हैं। उन्हें तो वहां जल समाधि लेना चाहिए क्योंकि, यहीं पर किसानों को गोली मारी गई थी।

साध्वी प्रज्ञा और आकाश पर नहीं हुई कार्रवाई
बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताया था इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कई विवादित बयान दिए हैं। वहीं, आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी की बल्ले से पिटाई की थी। पीएम मोदी ने साध्वी और प्रज्ञा पर नाराजगी जाहिर की थी इसके बाद भी पार्टी की तरफ केवल नोटिस दिया गया था कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Home / Bhopal / कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा में केवल एक ही मर्द, नाम है अमित शाह, वो किसी की नहीं सुनते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो