
निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने मिलने का समय नहीं दिया तो नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने निगमायुक्त केबिन के बाहर किया प्रदर्शन, चिपकाया मांग पत्र
निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने
मिलने का समय नहीं दिया तो नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने निगमायुक्त केबिन के बाहर किया प्रदर्शन, चिपकाया मांग पत्र
भोपाल. पार्षद निधि समेत अन्य मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी पार्षदों ने उनके केबिन के बाहर मंगलवार शाम अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आयुक्त ने उनसे मिलने का समय नहीं दिया। कांग्रेसी पार्षदों ने जब प्रदर्शन शुरू किया तो वहां पर अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। पार्षदों ने अपना मांग पत्र निगमायुक्त के केबिन के बाहर दरवाजे पर भी चिपका दिया। प्रदर्शन के बाद निगमायुक्त के घर पर जाने की प्लानिंग बनाई गई, लेकिन कुछ देर बाद चौधरी कार्यालय लौट आए। उन्होंने मांग पत्र लेकर इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर निगम कमीशनर के टाइम न देने से नाराज होकर कांग्रेस पार्षदो ने निगम आयुक्त के केबिन के बाहर दिया धरना
Isbt पर घेराव कर निगम आयुक्त के दफ्तर के दरवाज़े पर
माँग पत्र चासपा किया !
समस्याओ को लेकर कोंग्रेस पार्षदो ने आयुक्त नगर निगम से माँगा समय
Published on:
17 May 2023 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
