भोपाल

शिवराज सरकार की बड़ी घोषणा, एमपी में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री

इससे पहले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में सबसे पहले कश्मीर फाइल्स फिल्म को भी टैक्स फ्री किया था। बता दें कश्मीर फाइल्स फिल्म में कश्मीरी हिंदुओ पर हुए अत्याचारों पर आधारित थी।

less than 1 minute read
Jun 02, 2022

उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी 'सम्राज पृथ्वीराज' फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है। एमपी से पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। बता दें इस इस फिल्म में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर किया एलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में फिल्म सम्राज पृथ्वीराज के टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि महान योद्धा सम्राज पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को मध्यप्रदेश में हमने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। जिससे महान सम्राजट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो।
कश्मीर फाइल्स भी हुई थी टैक्स फ्री
इससे पहले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में सबसे पहले कश्मीर फाइल्स फिल्म को भी टैक्स फ्री किया था। बता दें कश्मीर फाइल्स फिल्म में कश्मीरी हिंदुओ पर हुए अत्याचारों पर आधारित थी। इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

ओमान और कुवैत में बैन है फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राज पृथ्वीराज घोषणा के बाद से ही विवादों और चर्चा में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यही फिल्म कई मामलातों को लेकर विवादों में घिर गई। अब ओमान और कुवैत में फिल्म को बैन कर दिया गया है। खैर इस फिल्म को यहां क्यों बैन किया गया इसका कोई आधिकारिक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Published on:
02 Jun 2022 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर