21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरबपति कारोबारी का यह बेटा एमपी के लिए खेलता है क्रिकेट, मेंटल हेल्थ का हवाला देकर लिया ब्रेक

आर्यमन बिड़ला मध्यप्रदेश की ओर से वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें दस लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था मगर उन्हें कोई मैच नहीं खेलाया गया।

2 min read
Google source verification
aryaman bidla


देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने इसके लिए मेंटल हेल्थ का हवाला दिया है। आर्यमन अभी 22 साल के हैं। वह मध्यप्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने क्रिकेट से अचानक अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है।


आर्यमन बिड़ला मध्यप्रदेश की ओर से वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें दस लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था मगर उन्हें कोई मैच नहीं खेलाया गया। फिर उन्हें इसी महीने की शुरुआत में रिलीज कर दिया गया। उन्नीस दिसंबर को हुए नीलामी में भी आर्यमन बिड़ला का नाम नहीं आया। शायद इस वजह से वह डिप्रेस थे।


बयां किया दर्द

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के क्रिकेटर बेटे आर्यमन बिड़ला ने क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा करते वक्त इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। आर्यमान बिड़ला ने लिखा कि मैंने क्रिकेट करियर में यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत, जिद, संकल्प और जबरदस्त साहस की रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं खेल से संबंधित गंभीर चिंता का सामना कर रहा हूं।

फंसा हुआ कर रहा हूं महसूस

आर्यमन बिड़ला ने आगे लिखा कि मैं खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं। अभी तक मैंने सभी समस्याओं का सामना किया है, लेकिन अब मुझे अपने मानसिक स्वास्थ्य और भलाई को अन्य सभी चीजों से ऊपर रखने की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसलिए मैंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन समय तक आराम लेने का फैसला किया है। यह प्यारा खेल मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है और उम्मीद करता हूं कि सही समय आने पर वापसी करूंगा।


मजबूत बनकर निकलूंगा

क्रिकेटर आर्यमन बिड़ला ने आगे लिखा कि हम सबकी अपनी यात्राएं होती हैं और मैं खुद को बेहतर तरीके से समझने के लिए समय चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि मैं खुद के लिए नई संभावनाएं और नए लक्ष्य निर्धारित करना चाहूंगा। अभी तक के सफर के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे साथ रहे। साथ ही उनलोगों को भी आभार जिन्होंने मुझे समझा। खुद को जानने की खोज में मेरा सहयोग किया। यह फेज मेरे लिए मुश्किल रहा लेकिन मुझे मेरे चाहने वालों का अहसास भी कराया। मुझे उम्मीद हैं कि मैं मजबूत होकर निकलूंगा।


विराट कोहली भी रहे हैं पीड़ित

मेंटल हेल्थ से भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पीड़ित रहे हैं। उन्होंने इंदौर टेस्ट के दौरान खुलासा किया था कि एक वक्त में मुझे लगने लगा था कि मेरी पूरी दुनिया खत्म हो गई है। लेकिन अब इस मुद्दे पर लोग खुलकर बात कर रहे हैं। कोहली से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भी मेंटल हेल्थ की बात कर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब युवा क्रिकेटर आर्यमन बिड़ला ने भी इसकी बात कर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है।