scriptलोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महिलाओं पर फोकस, भोपाल में होगा बड़ा महिला अधिवेशन | before lok sabha election 2024 women conference in bhopal | Patrika News
भोपाल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महिलाओं पर फोकस, भोपाल में होगा बड़ा महिला अधिवेशन

भोपाल में होने वाले महिला अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी…।

भोपालJan 31, 2024 / 05:17 pm

Manish Gite

bjp.jpg

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक दलों ने अभी से अपने प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार क्षेत्रीय दौरे कर रही है, वहीं भाजपा भोपाल में महिला अधिवेशन की तैयारी कर रही है। इस अधिवेशन की तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिलाओं को एकजुट करने के लिए महिला अधिवेशन करने वाली है। इस अधिवेशन में उत्तर भारत के राज्यों की भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस बड़े आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी शामिल होंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के मुताबिक इस बड़े आयोजन में उत्तर भारत के सभी राज्यों की महिला कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन का आयोजन फरवरी में ही होने वाला है। इसकी तारीख और कार्यक्रम स्थल फिलहाल तय नहीं हुआ है। नरोलिया के मुताबिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।

विजन पर होगी बात
उल्लेखनीय है कि महिला अधिवेशन के जरिए भाजपा आने वाले लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएगी। महिलाओं के विजन पर चर्चा के लिए भी विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी। इससे भाजपा उत्साहित है और भोपाल में अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा प्रचार भी करेगी। भाजपा ने देश में महिला राजनीतिक भागीदारी के लिए पारित किए गए महिला आरक्षण बिल को लोकसभा चुनाव में महिलाओं के बीच पहुंचाने का भी ऐलान किया है। आरक्षित होने वाली सीटों के परिसीमन के बाद भाजपा प्रचार भी करेगी। इस अधिवेशन के जरिए भाजपा अपना विजन भी शेयर करेगी। भाजपा का यह प्रयास महिला वोटरों को भी साधने का प्रयास है।

Hindi News/ Bhopal / लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महिलाओं पर फोकस, भोपाल में होगा बड़ा महिला अधिवेशन

ट्रेंडिंग वीडियो