5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमत्कारी होता है खीरा, गर्मियों में चुटकियों में दूर करता है कई समस्याएं

गर्मी के सीजन में खीरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है

2 min read
Google source verification
garmiyon_mein_kheera_ke_phaayad.png

भोपाल. गर्मियों के मौसम में कानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस सीजन में जरा सी भी लापरवाही बारी पड़ सकती है।
गर्मियों में भोजन को सलाद परिपूर्ण बनाता है। सलाद हमेशा ही हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और अगर सालद में खीरा या ककड़ी न हो तो वह अधूरी ही लगता है।

वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है ऐसे में खीरा का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। सलाद से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही फायवर की भी पूर्ति हो जाती है। गर्मियों में शरीर को बरपूर मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। इसके साथ ही हमारे शरीर के लिए खीरा के और भी कई फायदे हैं। इसलिए अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको खीरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

खीरे को वैज्ञानिक आधार पर देखा जाए तो इसमें मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, सल्फर, सोडियम, कैल्शियम, क्लोरीन और सिलिकॉन जैसे खनिज पाए जाते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है। इससे गर्मियों में जी मचलने और भूख की समस्या भी दूर हो जाती है, साथ ही ये गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देता है। शोध से पता चला है कि खीरा का सेवन अर्थराइटिस से संबंधित डिसऑर्डर के उपचार में भी फायदा करता है।

लीवर के लिए फायदेमंद
हम जानते हैं कि हमारे शरीर में पोटैशियम के द्वारा ही खून में रेड ब्‍लड वैसल्‍स का निर्माण होता है। खीरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से यह लीवर और लीवर हीट को कम करने की क्षमता रखता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
खीरा शरीर के पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज हो जाती है। जिससे भूख बढ़ने लगती है। विशेषज्ञों की माने तो खीरा खाने से ग्लूटेन नामक एक स्‍पेशल डाइजेस्टिव वाटर सेक्रीटेड होता है। धूम्रपान करने शरीर में निकोटीन विषाक्तता हो जाती है जिससे इंटेस्टाइन को नष्ट होने लगती है। जब खीरा का सेवन किया जाता है तो ऐसा नहीं होता।

खीरा से दिमाग के लिए लाभकारी
खीरे का सेवन हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरा से मस्तिष्क को ठंडक और रेजुवेनेशन मिलता है। इसके प्रभाव से मस्तिष्क अच्‍छी तरह से काम करता है। अगर आप भी तेज दिमाग चाहते हैं तो गर्मियों में खीरा जरूर खाएं।

खीरा शरीर में फेफड़ों के लिए भी लाभकारी है। यह फेफड़ों के डिसऑर्डर, कफ और खांसी में लाभकारी होता है। अगर हम खीरे से प्राप्त होने वाली ऊर्जा की बात करें तो 100 ग्राम खीरे में 18 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। खीरा पित्त और किडनी से संबंधित सभी रोगों में लाभदायक होता है।