भोपाल@पत्रिका. पहली बार एलबीटी सभागार में नृत्य नाटिक 'भरत चरितम्Ó का मंचन किया गया। रामायण की कथा पर यूं तो कई नाटकों में दर्शकों ने भरत के समर्पण को देखा है, लेकिन यह पहली बार था कि दर्शकों को रामायण की कथा भरत को केंद्र में रखते हुए प्रदर्शित की गई। चैतन्य सोश्यो कल्चरल सोसायटी द्वारा प्रस्तुत नाटक को डॉ. श्रुति कीर्ति बारिक ने निर्देशित किया। जौं न होत जग जनम भरत को, सकल धरम धुर धरनि धरत को। कबि कुल अगम भरत गुन गाथा, को जानइ तुम्ह बिन रघुनाधा। इस चौपाई के साथ नाटक की शुरुआत होती है। तत्पश्चात सूत्रधार नाटक की पृष्ठभूमि बताते हैैं, भरत के जन्म से पूर्व की, और इस तरह रामायण की यह कथा नृत्य और संवादों के साथ आगे चलती है, जिसमें भरत के धैर्य और राम के प्रति उनके प्रेम के भावों को उतारा गया। अंत में राम कहते हैैं कि जब भी धर्म की बात की जाएगी तो एक ही नाम लिया जाएगा और वो 'भरतÓ होगा।