2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेता और अफसरों के घर लड़कियां भेज कमाई करोड़ों की दौलत, रईसी देख मंत्री और अफसर खा जाते थे गच्चा

लग्जरी गाड़ियों में घूमती हैं ये हसीनाएं, एक के पास तो है ऑडी और मर्सिडीज

3 min read
Google source verification
06.png

भोपाल/ मध्यप्रदेश हनीट्रैप मामले में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस खुलासे के बाद के बाद सफेदपोशों के इलाके में हड़कंप मचा है। इन महिलाओं की रईसी देख अच्छे-अच्छे लोग गच्चा खा जाते थे। आलीशान बंगले में रहना और लग्जरी गाड़ियों से नेताओं और मंत्रियों के घर दस्तक देती थीं ये महिलाएं। इसी हावभाव से उन्हें अपने जाल में फंसाती थी।

गिरोह की पांचों महिलाओं की रईसी किसी से कम नहीं है। किसी के पास खुद का घर है तो कोई 35 हजार रुपये के किराए पर पॉश इलाके में मकान लेकर रहा है। इन हाईप्रोफाइल महिलाओं की ये कमाई कैसे होती थी, इसके बारे में जानकर आप दंग हो जाएंगे। इन महिलाओं की कमाई का मुख्य जरिया नेताओं और अफसरों के घर लड़की भेजकर होती थी। या तो ये महिलाएं कॉलगर्ल के साथ उनका वीडियो बनाती और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती। नहीं तो लड़कियों के बदले उनसे अपना काम निकलवाती।

श्वेता विजय जैन की रईशी देख सब हैरान
इन महिलाओं में सबस रईस श्वेता विजय जैन। जो भोपाल के रिवेरा टाउनशिप में रहती है। इस टाउनशिप में ज्यादातर मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के आवास हैं। एक नेता के घर में श्वेता विजय जैन किराए पर रहती थी। जिसका हर महीने का किराया 35 हजार रुपये है। श्वेता के घर में तमाम लग्जरियस चीजें उपलब्ध थीं। वहीं, एटीएस की टीम ने श्वेता के घर से 14 लाख रुपये से ज्यादा कैश भी बरामद किए हैं।

रखी है मर्सिडीज और ऑडी
श्वेता विजय जैन के पास ऑडी और मर्सिडीज जैसीं महंगी कारों का काफिला भी है। बताया जाता है कि श्वेता ने पिछले ही दिनों सेकंड हैंड मर्सिडीज कार खरीदी थी। इसके शानो-शौकत को देखकर पड़ोसी भी हैरान रहते थे। इनके घर पर भी रसूखदार लोगों का आना जाना लगा रहता था। ब्लैकमेल की रकम यह गिरोह हमेशा कैश ही वसूलती थी। बताया जा रहा है कि इस धंधे से गिरोह की सभी सदस्यों ने बेशुमार दौलत कमाई है। श्वेता के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।

बना ली खुद की कंपनी
महिला बहुत ही शातिर है। इसने खुद की एक कंपनी भी बना ली है। साथ ही एनजीओ भी चलाती है। सरकार के जो अफसर या नेता इनके जाल में फंसते उनसे या तो फैसे लेती या फिर सरकारी काम अपने फर्म के नाम लेती...जिससे इन्हें करोड़ों की कमाई होती। कंपनी और एनजीओ के काम से ही श्वेता विजय जैन अफसरों और नेताओं से मिलती थीं। इस काम में श्वेता का पति भी पूरा साथ देता था।

रईसी देख सब रहते थे हैरान
गिरोह की पांच महिलाओं की रईसी पड़ोसियों को भी खूब खटकती थी। आखिरी बेशुमार दौलत कहां से कमाती हैं। अब जो खुलासे हो रहे हैं, उसके मुताबिक ये महिलाएं सफेदपोशों के बाद विदेशी लड़कियों को भी सप्लाई करती थीं। इसके साथ ही दूसरे शहरों से भी लड़कियों को बुला इनके पास भेजती थीं। हालांकि पुलिस अभी भी इनकी काली करतूतों की जांच ही कर रही है।







Story Loader