Bhopal Love Jihad: छात्राओं से दुष्कर्म में बड़ा खुलासा हुआ है। फरहान पीड़िताओं के वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था। उसके फोन में कई पोर्न साइट ढूंढ़ने के सबूत मिले हैं।
Bhopal Love Jihad: छात्राओं से दुष्कर्म में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआइटी जांच में पता चला है कि आरोपी साहिल की डांस एकेडमी आरोपियों का मुख्य अड्डा थी। यहां से 30 युवतियों के डांस सीखने का रेकॉर्ड मिला है। इनमें से कई के वीडियो बने हैं। पता चला है कि यहीं से युवतियों को नाइट क्लब, पार्टी-बड़े होटलों में ले जाया जाता था। वहीं, बाग सेवनिया पुलिस को फरहान के फोन से छात्राओं के कॉलेज से महज 100 मीटर दूर रेस्टोरेंट क्लब-90 की ज्यादातर तस्वीरें मिली हैं। पुलिस फरहान को लेकर क्लब-90 पहुंची। यहां पीछे 7 कमरे मिले, इनमें बेड लगे हैं। यह आरोपियों का दूसरा अड्डा था या नहीं, पुलिस जांच कर रही है।
बुधवार को पुलिस ने फरहान(Bhopal Love Jihad) की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई। उसे जेल भेजा है। अब उसे अशोका गार्डन पुलिस इसी केस के दूसरे मामले में 5 दिन की रिमांड पर लेगी। इधर, जांच में पता चला कि फरहान पीड़िताओं के वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था। उसके फोन कई पोर्न साइट ढूंढ़ने के सबूत मिले हैं। फरार अबरार व नबील के कमरे में वीडियो बनाते, फिर लैपटॉप में सेव करते थे।
● पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियो मिले। 7 वीडियो ऐसे हैं, जिसमें फरहान शोषण करता नजर आया है।
● फरारी के दौरान अली व साहिल ने मोबाइल से कई वीडियो डिलीट किए थे। पुलिस अन्य आरोपियों के मोबाइल से भी डेटा रिकवर करा रही है।
● आरोपी अली को लेकर अशोका गार्डन पुलिस वहां-वहां ले गई, जहां पीड़िताओं का शोषण किया। उस बाइक को भी जब्त किया, जिस पर वह पीड़िता को ले गया था।
उधर, मामले के अन्य आरोपी अबरार और नबील की तलाश में पुलिस पश्चिम बंगाल और बिहार में दबिश दे रही है। कम से 10 जगहों पर दबिश और एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों से पूछताछ की जा चुकी है। दोनों लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रैस हुई थी।
इस मामले में एक अन्य हामिद रजाखान (23) बिहार के मोतीहारी का था। वह बी.टेक का छात्र था। उसने खुदकुशी क्यों की यह अबूझ पहेली बना हुआ है। दोस्तों को भी कुछ नहीं पता। अपने पिता को भेजे मैसेज में लिखा था मुझे माफ कर देना। कॉलेज से पता चला है वह कई बार कई विषयों में फेल हो चुका था। बताया जा रहा है ऐशबाग पुलिस इसकी मौत की डायरी फिर से खोलने वाली है।