15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम का एक्शन मोड, 4 बड़े संपत्ति कर बकायादारों की संपत्ति कुर्क

MP News: नगर निगम ने शहर भर में 167 स्थानों पर राजस्व वसूली शिविर लगाकर करदाताओं को राहत पहुंचाने का नया प्रयोग किया।

less than 1 minute read
Google source verification
property tax defaulters

property tax defaulters (Photo Source: AI Image)

MP News: नगर निगम द्वारा संपत्तिकर और अन्य शुल्कों की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए बीते दिन कुर्की की बड़ी कार्रवाई की गई। जोन क्रमांक 04 के अंतर्गत वार्ड-16 और 18 में कुल चार बड़े बकायादारों की संपत्तियां कुर्क कर ली गईं। वार्ड-16 (बाग यासीन मोहम्मद खां) में मोहम्मद हनीफ पर 2,38,583 रुपए का कर बकाया था, जिसका भुगतान न करने पर संपत्ति कुर्क की गई। इसी तरह वार्ड-18 (हमीदिया रोड) के इसरानी मार्केट में लक्ष्मण कुमार उदासी (बकाया 55,617 रुपए) और राजकुमार (बकाया 2,11,264 रुपए) के अलावा लक्ष्मीनारायण मार्केट में चिनम्मा थॉमस पर बकाया 92,663 रुपए की वसूली की गई।

संपत्तिकर में सबसे आगे: शाम तक चले इन शिविरों में एक करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपए से अधिक की राशि जमा कराई गई। निगम के राजस्व वसूली अमले ने करदाताओं को भुगतान के लिए प्रेरित किया।

छुट्टी के दिन वसूली: नगर निगम ने शनिवार को शहर भर में 167 स्थानों पर राजस्व वसूली शिविर लगाकर करदाताओं को राहत पहुंचाने का नया प्रयोग किया। अवकाश के दिन भी निगम का अमला करदाताओं के घर पहुंचा।

85 वार्डों में शिविर: समस्त 21 जोन और 85 वार्ड कार्यालयों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर लगे इन शिविरों में करदाताओं ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार सहित अन्य शुल्कों की अदायगी की।

ये है वसूली का गणित

संपत्ति कर: सबसे अधिक वसूली इसी मद में हुई। कुल 1,305 करदाताओं ने 1,21,41,234 रुपए का भुगतान किया।

जल कर: शहर के 573 उपभोक्ताओं ने जल प्रभार के रूप में 37,07,967 रुपए जमा कराए।

अन्य शुल्क: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा शुल्क) और अन्य विविध मदों में कुल 22,88,720 का राजस्व प्राप्त हुआ।