2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब हर मिनट 6000 लीटर ऑक्सीजन बन सकती है, 600 मरीजों के लिए होगी पर्याप्त

तीसरी लहर की तैयारी: 70 फीसदी को लगा टीका, ऑक्सीजन प्लांट लगे, आइसीयू भी बनकर तैयार

2 min read
Google source verification
अब हर मिनट 6000 लीटर ऑक्सीजन बन सकती है, 600 मरीजों के लिए होगी पर्याप्त

अब हर मिनट 6000 लीटर ऑक्सीजन बन सकती है, 600 मरीजों के लिए होगी पर्याप्त

भोपाल. कोरोना की दूसरी लहर में हुई लापरवाही, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मरीजों की जान गई। दवाओंं की कालाबाजारी, अस्पतालों में बेड नहीं मिले, हालात ऐसे थे कि कई मरीजों ने इलाज के इंतजार में ही दम तोड़ दिया। अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका भी जता रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग भी दूसरी लहर की लापरवाहियों से सबक लेते हुए कोरोना से तीसरे मुकाबले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में एक तरफ जहां बेड की संख्या खासकर बच्चों के लिए आईसीयू बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भी मौजूद है। अब शहर में जरूरत पडऩे पर हर मिनट 6000 लीटर ऑक्सीजन तैयार हो सकती है, आइसीयू में भर्ती 600 मरीजों के लिए पर्याप्त है।
टीके पर जोर
राजधानी में करीब 19 लाख 58 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें से करीब 17 लाख 26701 लोगों यानी करीब 70 प्रतिशत को फस्र्ट डोज लग चुका है। 3 लाख 36779 लोगों ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है।

लेकिन यह चिंताएं भी
बेड्स तो बढ़ेंगे लेकिन इनके दक्ष स्टाफ की भारी कमी
टीकाकरण की धीमी रफ्तार, करीब 14 लाख लोग दूसरे टीके से दूर
जीनोम सिक्वेसिंग की जांच की व्यवस्था नहीं ताकि बदले हुए वैरिंएट की जांच हो
ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी
शहर के अस्पतालों में 6000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुके हैं। इनमें जेपी में 1000 लीटर के दो और 500 लीटर प्रति मिनट का प्लांट तैयार हो रहा है। काटजू में 500, हमीदिया में भी 500, खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज में भी 500 लीटर प्रति मिनट के प्लांट तैयार है। 500 -500 प्रति मिनट क्षमता वाले चार प्लांट निजी अस्पतालों में तैयार किए जा रहे हैं।
रेमडेसिविर का पर्याप्त स्टॉक
स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ कॉर्पोरेशन के जरिए 1 लाख 10 हजार रेमडेसिविर एडवांस में मंगाए हैं। इन इंजेक्शन को सुरक्षित रखने हेल्थ कॉर्पोरेशन ने होशंगाबाद रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोर को किराए पर लिया है।
आइसीयू बेड तैयार
बच्चों के लिए हमीदिया अस्पताल में 80 बिस्तरों का आइसीयू तैयार है। इसके साथ एम्स अस्पताल में 50 बिस्तरों का पीडियाट्रिक आइसीयू के साथ काटजू में 50 बिस्तर और जेपी अस्पातल में 20 बिस्तरों के आइसीयू को तीसरी लहर के लिए तैयार किया गया है।