
बारिश के मौसम में भी तप रही राजधानी, जानिए कब एक्टिव होगा मानसून
भोपाल. राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। बारिश का सिस्टम कमजोर पडऩे के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। अगले तीन चार दिन मौसम के मिजाज में खास परिवर्तन के आसार नहीं है। लोकल एक्टिविटी के कारण जरूर गरज-चमक के साथ बौछारों की स्थिति बन सकती है।
जुलाई की शुरुआत से ही शहरवासियों को तेज बारिश का इंतजार है। दो तीन दिन पहले शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, लेकिन इस माह झमाझम बारिश के आसार अभी तक नहीं बन पाए हैं। इसके कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं नमी के कारण धूप खिलने के बाद लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोग गर्मी और उमस से बेहाल है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह एक दिन में जहां अधिकतम तापमान में लगभग आधे डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर एचएन साहू ने बताया कि फिलहाल मौसम का रूख इसी तरह रहेगा, ज्यादा तेज बारिश की उम्मीद तीन चार दिन नहीं है, क्योकि जो लो प्रेशर बना हुआ था, उसका असर मप्र में नहीं है। इसलिए हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन झमाझम बारिश जैसी स्थिति अभी तीन चार दिन बनना मुश्किल है। 16 जुलाई के बाद हो सकता है कि कोई सिस्टम एक्टिव हो और मानसून को गति मिले।
Published on:
13 Jul 2021 01:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
