scriptRSS कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रिमंडल विस्तार पर बोली यह बात | bjp leader jyotiraditya scindia first visit after by election | Patrika News
भोपाल

RSS कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रिमंडल विस्तार पर बोली यह बात

उपचुनाव में जोरदार जीत के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहले दौरे से राजधानी में हलचल…।

भोपालNov 19, 2020 / 06:02 pm

Manish Gite

bjp.png

भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि जनता कांग्रेस को जवाब देगी। वैसा ही हुआ, जनता ने कांग्रेस को अच्छी तरह से जवाब दे दिया।

सिंधिया गुरुवार को दोपहर में भोपाल एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। वे हाल ही में उपचुनाव में मिली भाजपा को प्रचंड जीत के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे थे। वे अपने भोपाल दौरे के वक्त पूर्व सांसद कैलाश सारंग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर भी गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

इससे पहले सिंधिया ई-2 अरेरा कालोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश मुख्यालय समिधा भी गए। वे यहां एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। सिंधिया के साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविंद सिंह राजपूत भी थे।

मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय सीएम और पार्टी करेंगे

इससे पहले, एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने सभी सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। उन्होंने हाल ही में उपचुनाव में कुछ सीटों पर हार पर कहा कि हम जल्द ही हार की समीक्षा करने वाले हैं। जो भी हारे हैं उन पर जरूर चर्चा होगी। भाजपा संगठन के पदाधकारियों के साथ इस पर जल्द ही मंथन होगा और हार के कारणों को तलाशा जाएगा।

और क्या बोले सिंधिया

-सिंधिया ने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी कहा कि इसका फैसला मुख्यमंत्री और पार्टी लेगी।
मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व लिया जाएगा।
-काग्रेस को बड़ी अच्छी तरह से जवाब दे दिया था। मैंने कहा था कि 10 तारीख को डिब्बा खुलेगा। और जनता ने जवाब दे दिया है।

 

एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

इससे पहले गुरुवार को ठीक 3.30 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया। इस मौके पर सांवेर से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक तुलसी सिलावट भी साथ थे।

Home / Bhopal / RSS कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रिमंडल विस्तार पर बोली यह बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो