
BJP MP Alok Sharma on Waqf Property
MP News :मध्यप्रदेश में वक्फ संपत्तियों(Waqf Property) पर कब्जा करने वाले अब जेल जाएंगे। भोपाल सांसद आलोक शर्मा(Alok Sharma) ने कहा कि चच्चा, मम्मा, पहलवान जैसे बड़े लोगों ने वक्फ की जमीनों पर अतिक्रमण किया है या गलत इनायत हिब्बेनामे बनाकर जमीन कहीं की, रजिस्ट्री कहीं की और निर्माण कहीं और किया है तो अब उनका खेल खत्म होगा। वे सब जेल जाएंगे। आलोक शर्मा ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार के बड़े खेल को खत्म करने की बात कही है।
शर्मा ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने वक्फ(Waqf Property) कमेटी के जरिए जमीनों पर अतिक्रमण किया और उन्हें किराए पर चलाया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ऐसे नेताओं के नाम सामने आएंगे।
वहीं राजधानी भोपाल में वक्फ संशोधन बिल(Waqf Bill) के समर्थन में वकीलों ने मिठाई बांटी। भगवान के सामने अर्जी लगाते हुए सद्बुद्धि यज्ञ किया। जिला कोर्ट में शनिवार को यह नजारा देखने को मिला। वकीलों ने मिठाई बांटते हुए यहां पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
Updated on:
6 Apr 2025, 9:25 AM IST
Published on:
6 Apr 2025, 9:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.