23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर के सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र, पिता से नाराजगी भी

मृतसर की थी रहने वाली, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 6 Apr 2020, 1:27 AM IST

BMHRC Lady Doctor Commits Suicide In Bhopal

डॉक्टर के सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र, पिता से नाराजगी भी

भोपाल. बीएमएचआरसी की महिला डॉक्टर ने पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड किया था। इसका खुलासा महिला डॉक्टरके सुसाइड नोट में हुआ है। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने पिता के बारे में नाराजगी जताई है। पिता से विवाद के कारण फांसी लगाने की बात लिखी है। निशातपुरा पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूलत: पंजाब के अमृतसर जिले की रहने वाली 26 ïवर्षीय डॉ. रमनजीत कौर, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल में नेफ्रोलॉजिस्ट थीं। वह हास्पिटल परिसर में बने हॉस्टल के रूम नंबर 25 में रहती थी। वह हॉस्टल की मेस में खाना खाती थी। शनिवार की रात को 8 बजे तक मेस में खाना खाने वह नहीं पहुंची, तो साथी डॉक्टरों ने फोन लगाया। फोन रिसीव नहीं करने पर वह हास्टल के रूम में पहुंचे, तो करीब पौने 11 बजे हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। कान में हेडफोन लगा हुआ था, जबकि कैपरी की जेब में मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस को रूम में एक सुसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट एक पेज का है, जो कि अंग्रेजी व पंजाबी भाषा में लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। सोमवार को पंजाब से परिजन भोपाल पहुंचेंगे।

पिता के लिए उसी दिन मर गई थी
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में पिता से विवाद होने के कारण फांसी लगाने की बात लिखी है। उसमें लिखा है कि पिता के लिए में उसी दिन मर गई थी। सीएसपी लोकेश सिन्हा का कहना कि सुसाइड नोट में पिता से विवाद की घरेलू बातें लिखी हैं। सोमवार को परिजनों के पहुंचने पर बयान लिए जाएंगे। उसी के बाद फांसी लगाने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।