
भोपाल। साल 2018 सरकारी अधिकारियों के लिए खुशियों से भरा है। क्योंकि नए साल 2018 में उनके लिए ढ़ेर सारी छुट्टियां पड़ रही है। जल्द ही साल 2017 अलविदा होगा और नए साल 2018 का आगाज होगा। नए साल का स्वागत कैसे करना है इसके लिए पहले से हम अपनी सालभर की योजनाएं बना लेते है। इस नए साल में सरकार ने भोपालवासियों के लिए अतिरिक्त स्थानीय अवकाश पहले से घोषित कर दिेए है। इसमें 6 मार्च को रंगपंचमी, 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी , 8 नवंबर को दीपावली के दूसरे दिन व 3 दिसंबर को गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर केवल भोपाल शहर के लिए अवकाश रहेगा।
सरकारी कर्मचारियों की मौज
नए साल 2018 में होली और महानवमी पर जहां लगातार 4-4 दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा, वहीं दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टी मना सकते हैं। बता दें कि इस साल ज्यादातर छुट्टियां शुक्रवार को पड़ रहे है। इसका सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। यानि शुक्रवार को त्योहार और शनिवार, रविवार छुट्टी। नए साल के पूरे कैलेंडर में ज्यादातर छुट्टियां ऐसे ही पड़ रही हैं।
2018 की सरकारी छुट्टियां
- 26 जनवरी 2018 शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।
- 2 मार्च 2018 को होली मनाई जाएगी जो शुक्रवार को पड़ेगा और उसके बाद शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी मिलेगी ।
- 29 मार्च 2018 गुरुवार को महावीर जयंती और 30 मार्च 2018 शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद शनिवार व रविवार समेत लगातार चार दिन छुट्टियां रहेंगी।
- 30 अप्रैल सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। उससे पहले 28 अप्रैल को शनिवार व 29 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा।
- 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की छुट्टी शनिवार को होगी जिसके बाद रविवार की भी छुट्टी
- 18 जून 2018 को ईद उल फितर का अवकाश शनिवार को तथा 26 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रविवार को होगा।
- 3 सितंबर 2018 सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इससे पहले शनिवार व रविवार की छुट्टी मिलेगी।
- 21 सितंबर शुक्रवार को मोहर्रम के बाद भी शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 19 अक्तूबर शुक्रवार को दशहरा की सार्वजनिक छुट्टी के साथ साथ उसके बाद शनिवार व रविवार होने के कारण कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेगी।
- 7 नवंबर बुधवार को दीपावली, 8 नवंबर बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर 2018 को चित्रगुप्त जयंती (भैया दूज) का अवकाश रहेगा। उसके बाद 10 नवंबर 2018 को शनिवार व 11 नवंबर 2018 को रविवार होने से सरकारी दफ्तर लगातार पांच दिन बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर 2018 शुक्रवार को गुरुनानक जयंती है, इसके साथ भी शनिवार व रविवार की भी छुट्टी मिलेगी।
Published on:
30 Dec 2017 01:34 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
