18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर्बल के नाम पर दे रहे धोखा, बेच रहे केमिकल युक्त मेहंदी

हर्बल के नाम पर दे रहे धोखा, बेच रहे केमिकल युक्त मेहंदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 13 Oct 2018, 7:39 AM IST

news

Chemicalized Mehndi being sold

भोपाल । तीज त्योहारों पर हमारे यहां मेहंदी लगाने की पुरानी परंपरा है, लेकिन मिलावटखोर परंपराओं के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे। शहर में हर्बल और आयुर्वेदिक के नाम से बिकने वाली मेंहदी में भी खतरनाक केमिकल पाए गए हैं। यह ऐसे केमिकल हैं जो त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।

यह मामला फूड एंड ड्रग की सैंपलिंग रिपोर्ट से सामने आया। दरअसल पत्रिका ने पूरी तरह आयुर्वेदिक होने का दावा करने वाली मेंहदी की सच्चाइ पता करने के लिए कुछ सैंपलों की जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि इन हर्बल बताकर बेचे जा रही मेंहदी में खतरनाक रसायन मौजूद हैं।ढ़ा लाल होता है। चिकित्सकों का कहना है कि केमिकल मेहंदी से महिलाओं में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसी वजह से महिलाओं को मेंहदी लगवाने से पहले कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

पांच मिनट में मेहंदी रचाने के दावे में न आएं
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग तिवारी के मुताबिक मेहंदी रचाने वाले और मेहंदी बेचने वाले अक्सर दावा करते हैं की आपके हाथों में मेहंदी पांच मिनट में रच जाएगी। इन दावों के झांसे में न आएं क्योंकि ऐसा दावा केमिकल मेहंदी के बल पर ही किया जाता है। इससे हाथों में गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।

यह रसायन पाए गए
सोडियम पिक्रमेट- यह घातक रसायन ज्वलनशील पदार्थों में मिलाया जाता है। यह शरीर के प्रोटीन में मिलकर रंग को गाढ़ा बनाता है। मेंहदी में सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह मेंहदी के तेल के नाम से भी जाना जाता है।

ऑक्सेलिक एसिड- यह ब्लीचिंग के लिए प्रयोग होता है।
पीपीडी- इसका उपयोग बालों को रंगने वाली डाई में किया जाता है लेकिन अब कुछ लोग हाथों में लगने वाली मेंहदी में भी इसे मिलाने लगे हैं।

रासायनिक मेंहदी लगाने से होती है यह समस्याएं
त्वचा में जलन, सूजन, खुजली और खरोंच के निशान बनने का खतरा होता है। इस तरह के लक्ष्ण अगर आपको दिखने लगे तो तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें। देर करने पर एलर्जी पूरे शरीर में फैल सकती है।

असली मेंहदी की यह है पहचान
अगर कोई आपसे कहे है कि पांच मिनट में आपके हाथों में मेंहदी का रंग रचा सकता है तो समझ जाएं उसमें उतना ज्यादा ही कैमिकल मिलाया गया है। असली मेंहदी को हाथों में लगाने से पहले दो से तीन घंटे पहले भिगो के रखना पड़ता है। इसके बाद हाथों में लगने के बाद भी काफी देर तक हाथों में लगाना होना है इसके बाद ही उसका रंग आता है।