3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 टन मिठाई से मुंह मीठा करेंगे शहरवासी

90 टन खट्टे-मीठे नमकीन की खपत का अनुमान

2 min read
Google source verification
70 टन मिठाई से मुंह मीठा करेंगे शहरवासी

70 टन मिठाई से मुंह मीठा करेंगे शहरवासी

भोपाल. दिवाली पर्व एकदम नजदीक आ गया है। इसे देखते हुए नमकीन-मिठाई विक्रेता तैयारी में जुटे हुए हैं। उनके पास कॉर्पोरेट ऑर्डर पहुंच गए हैं। फुटकर में बिकने वाली मिठाइयों की बुकिंग भी हो रही है। हालांकि उपहार में देने वाले ड्रायफ्रू ट पैक, नमकीन आदि की सप्लाई शुरू हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार दिवाली पर राजधानी में 70 टन मिठाई और 90 टन नमकीन की बिक्री हो जाएगी। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार मिठाई के दाम में 4 से 5 प्रतिशत की तेजी है। इसका कारण कच्चे माल में तेजी आना बताया जा रहा है।
घी और ड्रायफू्रट वाली मिठाईयों की मांग ज्यादा
मिठाई कारोबारी राकेश जैन बताते हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य को ज्यादा ध्यान में रखते है, इसलिए घी एवं ड्रायफ्रूट वाली मिठाईयों की डिमांड ज्यादा करते हैं। उनका कहना है कि इस बार गत वर्ष की तुलना में मिठाई-नमकीन कारोबार 8 से 10 फीसदी की ग्रोथ रहने का अनुमान है।
विदेश भी जाती है यहां की मिठाई: मनोहर डेयरी के डायरेक्टर मुरली हरवानी बताते हैं कि भोपाल में बनने वाली मिठाईयां देश के कई बड़े शहरों में लोग अपने रिश्तेदारों को भेजते हैं। इसके अलावा यहां से विदेशों में भी मिठाई भेजते हैं।

खाद्य विभाग भी अलर्ट
दिवाली पर बनने वाली खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट नहीं हो, इसके लिए खाद्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। विभाग ने हाल में सैंपलिंग का काम तेज कर दिया है। मिठाईयों पर लिखने वाली एक्सपायरी डेट पर भी नजर रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे के मुताबिक विभाग नमकीन, मिठाई सहित सभी खाद्य सामग्रियों पर नजर रखे हुए हैं।
40 फीसदी लोगों का रूझान ड्रायफू्रट, घी वाली मिठाईयों की तरफ
500 से 1800 रुपए किलो तक बिक रही मिठाईयां अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर
24 घंटे पहले तैयार होती है दूध वाली और बंगाली मिठाईयां
15 दिन रहती है सूखी मिठाईयों की लाइफ

दिवाली के पहले उन मिठाइयों की मांग ज्यादा रहती है जिनकी लाइफ ज्यादा होती है। अभी ड्रायफ्रूट वाली मिठाइयों की डिमांड बनी हुई है।
- मोहन शर्मा ‘घंटेवाला’, महामंत्री

Story Loader