भोपाल

एमपी का नंबर वन अस्पताल, स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में सर्वे में आया अव्वल

Civil Hospital Hajira - मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ग्वालियर के सिविल अस्पताल, हजीरा को भारत सरकार के सर्वे में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

2 min read
Jun 23, 2025
Civil Hospital Hajira ranked first in Madhya Pradesh in the survey- image social media

Civil Hospital Hajira - मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ग्वालियर के सिविल अस्पताल, हजीरा को भारत सरकार के सर्वे में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उप नगर ग्वालियर में स्थापित इस अस्पताल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में बाजी मारी। इसके साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा को “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार” भी प्राप्त हुआ है। हजीरा अस्पताल की इन उप​लब्धियों पर ग्वालियरवासियों ने खुशी का इजहार किया।

सिविल अस्पताल हजीरा ने सेवा, समर्पण और सतत प्रयासों के बलबूते दो गौरवशाली उपलब्धियां अर्जित की हैं। भारत सरकार द्वारा विकसित कायाकल्प मापदण्ड अनुरुप उत्कृष्ट कार्य कर मध्यप्रदेश में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार 2023-24” भी प्राप्त किया।

फाइनल मूल्यांकन में सिविल अस्पताल हजीरा को 94.43 फीसदी अंक

कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में सिविल अस्पताल हजीरा को 94.43 फीसदी अंक प्राप्त हुए। उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण संक्रमण रहित स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने के लिए यह उपलब्धि मिली है। अस्पताल में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य से आमजनों में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

सिविल अस्पताल हजीरा को मिली इन उपलब्धियों पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह ग्वालियर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। अधोसंरचना विकास हो या फिर चिकित्सकीय सुविधा, हजीरा सिविल अस्पताल ने मिसाल कायम की। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में इस अस्पताल को नई पहचान मिली है।

बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना है। यह उन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को मान्यता देता है जो स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के मानक प्रोटोकॉल का पालन करने में अनुकरणीय प्रदर्शन दिखाते हैं। योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को सफाई और संक्रमण नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर मूल्यांकन किया जाता है। मानदंडों को पूरा करने वाली सुविधाओं को मान्यता दी जाती है और अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है।

Published on:
23 Jun 2025 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर