भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उपवास पर बैठे टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि वे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मांग का और सोच का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि RBI, CBI, न्यायपालिका बंट गई हैं। यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। वही, कमलनाथ ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जैसे उनके बयान हैं और राजनीति कर रहे हैं, यह उन्हें शोभा नही देता है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को दिल्ली में एक दिन के उपवास पर बैठे थे।