
कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीद्वारों के नाम, देखें लिस्ट
भोपाल. कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा कर दी है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से 10 नाम सामने आए हैं, कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए नामों की लिस्ट में मध्यप्रदेश से विवेक तन्खा का नाम शामिल है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रणजीत रंजन, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटका से जयराम रमेश, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला,मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी व तमिलनाडु से पी चिदंबरम के नामों की घोषणा की है।
आपको बतादें की राज्यसभा के चुनाव 10 जून को होंगे, जिसके तहत 31 मई तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है, जिसमें सबसे अधिक राजस्थान से 3 नाम आए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ से दो व हरियाणा, कर्नाटका, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडू से महज 1-1 नाम घोषित किए गए हैं।
राज्यसभा चुनाव के तहत जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 मई तक नामकंन फार्म लिए जाएंगे। इसके बाद 3 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 10 जून को चुनाव होंगे, बताया जा रहा है कि मतदान कराना पड़ा तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी। आपको बतादें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य है। इसमें 127 सदस्य भाजपा, 96 कांग्रेस, 2 बहुजन समाजवादी पार्टी और 1 समाजवादी पार्टी और 4 निर्दलीय सदस्य है। वहीं प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है, जिनमें से 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस के पास है। इनमें से ही 3 सीटें 29 जून को खाली हो रही है। इसमें भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके और कांग्रेस से विवेक तंखा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधायकों के मौजूदा संख्या बल के अनुसार दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस को ही मिलने की संभावना है।
Published on:
30 May 2022 08:21 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
