भोपाल

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू, 7 नेताओं को सौंपी गई प्रदेश की कमान, जनता के बीच रखेंगे ये मुद्दे

- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरु- 7 अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई प्रदेश की कमान- महंगाई-बेरोजगारी रहेगा कांग्रेस का अहम मुद्दा- सरकार के 18 साल की खामियां गिना रही कांग्रेस

2 min read
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू, 7 नेताओं को सौंपी गई प्रदेश की कमान, जनता के बीच रखेंगे ये मुद्दे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक तरफ जहां सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगने में जुटी है तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 सालों की खामियां गिनाने के लिए आज 19 सितंबर 2023 से प्रदेशभर में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को प्रदेशभर में ले जाने के लिए सात अलग अलग नेताओं को जिलों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जन आक्रोश यात्रा को प्रदेश के अलग अलग जिलों से शुरु किया गय़ा है। इनमें पूर्व मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बुंदेलखंड से यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम जाकर भोलेनाश के दर्शन पूजन और अभिषेक किया। इसके साथ ही हरदा से सुरेश पचौरी रथ पर सवार हुए। श्योपुर में जन आक्रोश रैली की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने की है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ शामिल हैं।


230 विधानसभा सीटों से गुजरेगी यात्रा

विधानसभा चुनाव से पहले आज से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के 18 वर्षों में किए कार्यों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। इस यात्रा को 7 अलग-अलग जिलों से एक साथ शुरु किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर जनता के बीचपहुंच रहे हैं और शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की नाकामियों के बारे में प्रदेश की जनता को बता रहे हैं। ये सातों यात्राएं प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी।


ये मुद्दे जनता के बीच लेकर निकली कांग्रेस

कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ हैं। पार्टी नेता इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं को इन यात्राओं की अलग-अलग जवाबदारी और क्षेत्रों के आधार पर मुद्दों की कमान सौंपी गई है। आइये ये भी जान लेते हैं किस नेता को किन जिलों की कमान सौंपी गई है।


किस नेता को किन जिलों की कमान

1. डॉ. गोविंद सिंह- श्योपुर, मुरैना शहर, मुरैना ग्रामीण, भिंड शहर और ग्रामीण, ग्वालियर शहर और ग्रामीण, दतिया, शिवपुरी ग्रामीण, अशोक नगर शहर और ग्रामीण, गुना ग्रामीण के क्षेत्रों में यात्रा ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।

2. अरुण यादव- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन और भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. कमलेश्वर पटेल- सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सतना की कमान दी गई है।

4. अजय सिंह- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और रायसेन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. सुरेश पचौरी- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और होशंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

6. कांतिलाल भूरिया- बुराहनपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन और खंडवा में यात्रा का प्रभार सौंपा गया है।

7. जीतू पटवारी- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास में यात्रा का नेतृत्व करने को कहा गया है।

Published on:
19 Sept 2023 02:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर