18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

chunav 2023- MP में होगी DK शिवकुमार की एंट्री, चुनाव को लेकर कमलनाथ संग संभालेंगे कमान

MP Elections 2023: अब मध्य प्रदेश में होगी डी के शिवकुमार की एंट्री, जानें क्या है कांग्रेस का प्लान

3 min read
Google source verification
congress_new_entry_in_mp.jpg

,,

MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों 2023 से पहले कर्नाटक (Karnataka) में हुए चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस इन दिनों जश्र के माहौल में है। कर्नाटक में हुई इस जीत के बाद कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में भी डीके शिवकुमार (D K Shivakumar) उतारने का मन बना रही है। दरअसल जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार जल्द ही मध्य प्रदेश की राजनीति में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के मुख्य सूत्रधार बने डीके शिवकुमार की एंट्री होने जा रही है।

इस संबंध में अंदर खाने से जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार पूर्व सीएम व वर्तमान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और डीके शिवकुमार की मध्य प्रदेश में जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इसके तहत मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में डीके शिवकुमार पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे। इसी बात के सिलसिले में दिल्ली में 24 मई को कांग्रेस की बैठक होने जा रही है, जिसमें यह तय होगा कि मध्य प्रदेश किन नेताओं को भेजा जाए।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव 2023 होने जा रहे हैं। ऐसे में इसे लेकर मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूर्ण रूप से चुनावी मोड में आ चुकी हैँ वहीं अभी हाल ही में कर्नाटक में मिली सफलता के बाद से ही कांग्रेसी उत्साहित हैं और ये बात भी सामने आ रही है कि कर्नाटक का फार्मुला ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी अपनाने जा रही है। इसके तहत मप्र विधानसभा चुनाव 2023 में देश भर के अनुभवी कांग्रेस नेताओं को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी जानी है।

यहां ये भी जान लें कि मप्र विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दिल्ली में 24 मई को कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इसके साथ ही इस बैठक में राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।

इनके अतिरिक्त बैठक में मध्य प्रदेश से कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया सहित कई नेता भी शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं मध्य प्रदेश
वहीं मप्र के चुनावों को देखते हुए 23 मई को एआईसीसी मीडिया के चेयरमैन जयराम नरेश और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा कांग्रेस के मीडिया विभाग को ओर मजबूती देते के उद्देश्य से मध्य प्रदेश आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर ये दोनों ही नेता मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं इसके बाद प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस को ऊर्जा देने के उद्देश्य से 12 जून को आ रहीं हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी जबलपुर आएंगी, जहां से वे चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी का जबलपुर में रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। यहां आपको जानकारी दे दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने ही प्रियंका गांधी के आयोजन की तैयारियों को लेकर बागडोर संभाल रखी है।

Good News- भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय व MP के बीच हुआ समझौता हस्ताक्षर

कमलनाथ का वादा, सरकार बनी तो कराएंगे राज्य में जातिगत गणना

MP Politics- सिंधिया खेमे को अपनों के टिकट काटने का फॉर्मूला मंजूर नहीं!