ये है मामला...
दरअसल, सोमवार को विदिशा के जालोरी गार्डन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और गुजरात से आए चिमन भाई वेंडूजा के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की। यहां कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए, इस दौरान जमकर झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई।