16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर कही ऐसी बात कांग्रेस में हड़कप!

कांग्रेस 1947 से ही भारत विरोधी भूमिका में हैं

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 03, 2019

news

भाजपा विधायक ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर कही ऐसी बात कांग्रेस में हड़कप!

भोपाल@अरूण तिवारी की रिपोर्ट...

भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्टाइक को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सबूत वाले बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बयान देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 15 साल से पाकिस्तान के नागरिक की तरह बात कर रहें है। उन्हें भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ग्रहण कर लेनी चाहिए। इतना ही नहीे आगे उन्होंने कहा कि जब जब पाकिस्तान पर हमला होता है दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की तरफ से बोलते हुए नजर आते हैं। दिग्विजय सिंह को मूल रूप से भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ग्रहण कर लेनी चाहिए। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस 1947 से ही भारत विरोधी भूमिका में रहे हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल...
हूजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपशब्द बोला। साथ ही राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को देशद्रोही करार दिया। पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने बयान देते हुए दिग्विजय से तीनों सेना के प्रमुख से जवाब लेने को कहा था। फिर भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और शिवराज सिंह ने भी दिग्विजय पर निशाना साधा था।

दिग्विजय सिंह के खिलाफ धिक्कार दिवस

राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ रविवार को धिक्कार दिवस भी मनाया। वहीं विश्वास सारंग के विजय संकल्प बाइक रैली के दौरान होर्डिंग में सेना के साथ बम-बम मोदी लिखने को जनभावनाएं बताया। उन्होने कहा कि राष्ट्र को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। पार्टी में टिकट को लेकर कोई घमासान नहीं है।