सेना के अधिकारी के यहां चोरी
मिसरोद थाना इलाके में ग्रीन मिडोज कॉलोनी निवासी रिंकू बुनकर सेना में पदस्थ है। वे परिवार सहित दिल्ली गए थे, छह फरवरी को वे लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था, अंदर जांच करने पर घर में रखे जेवरात और नकदी गायब थी। चोरी गए माल की प्रारंभिक कीमत 90 हजार रुपए दर्ज की गई है। इसी थाना क्षेत्र के इंडस टाउन, तो एमपी नगर इलाके में सुलभ काम्पलेक्स के पास गुमठी का ताला तोडकऱ चोर हजारों रुपए के सामान चुरा ले गए।