scriptतूफान के असर के बाद बदला मौसम, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना | cyclone michaung effect on madhya pradesh heavy rain and cold weather | Patrika News
भोपाल

तूफान के असर के बाद बदला मौसम, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

cyclone michaung effect-मौसम विभाग के अनुसार तूफान मिचौंग का असर हुआ खत्म, खिली धूप, 11 दिन बाद 15.6 डिग्री पर आया तापमान, अब बढ़ेगी ठंड

भोपालDec 09, 2023 / 08:21 am

Manish Gite

weather-forecast.png

राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह कई स्थानों पर कोहरा नजर आया। तापमान में भी ज्यादा गिरावट आई है। ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं का रुख मध्यप्रदेश की तरफ होने से ठंड बढ़ गई है। दक्षिण से आने वाली नमी और उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना है। इधऱ, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी सहित 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं कई जिलों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे, वहीं कई इलाकों में धुंध भी रहेगी।

 

राजधानी भोपाल में बादल छंटने के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। 11 दिन बाद तापमान में इतनी गिरावट आई है। इससे पहले 28 नवंबर को रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में आने वाले समय में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान मिचौंग का असर समाह्रश्वत हो चुका है। हरियाणा एवं अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात भी समाह्रश्वत हो चुके हैं। इस वजह से अब प्रदेश में भी बादल छंटने लगे हैं। शनिवार को शहर में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान बढ़ेगा एवं उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर एक बार फिर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

खंडवा में कोहरा

निमाड़ अंचल के खंडवा शहर से खबर है कि शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, वहीं कोहरा छाया हुआ है। ठंड के कारण लोग हाथ-तापते नजर आए।

Hindi News/ Bhopal / तूफान के असर के बाद बदला मौसम, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

ट्रेंडिंग वीडियो