भोपाल। संस्कृति विभाग द्वारा रवीन्द्र भवन में आयोजित सात दिवसीय समकालीन कला पर आधारित राष्ट्रीय चित्रकला शिविर तूलिका का गुरुवार को चित्रों के प्रदर्शन के साथ समापन हो गया। इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर उपस्थित रहीं। साथ ही संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी, पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी, वरिष्ठ चित्रकार संगीता कुमार मूर्ति एवं वरिष्ठ चित्रकार मदन लाल मंचासीन रहे। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं सभी मंचासीन अतिथियों ने चित्रकारों का अभिनंदन किया।