3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय और सिंधिया पड़ोसी बने, तो आखिर भाई ने क्यों किया तंज?

दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने किया ट्वीट

2 min read
Google source verification
digvijay_singh___jyotiraditya_scindia.png

भोपाल. सिंधिया परिवार और राधौगढ़ राजघराने के बीच सियासी टशन कई मौको पर सामने आ चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पिता माधवराव सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच भी कोल्ड वॉर चलती रही थी। यही तल्खी ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय के बीच बनी हुई है। अब दिग्गी के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दोनों के बीच सुलह को लेकर ट्वीट किया है।

लक्ष्मण सिंह पहले भी कई मौकों पर सिंधिया के साथ मेलजोल करते नजर आते रहे हैं। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्विट करते हुए लिखा है, ''भोपाल की श्यामला हिल्स पर पूर्व "राजा", "महाराजा", पूर्व "मुख्यमंत्री", वर्तमान मुख्यमंत्री के आवास हैं। अगर ये सब मिलकर पड़ोसी धर्म निभाएं और प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा कर हल निकालें तो अच्छा होगा। परंतु ऐसा लगता नहीं है.''

दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्यामला हिल्स के बंगले में गृह प्रवेश किया। ऐसे समय पर लक्ष्मण सिंह के पड़ोसी धर्म के सहारे राजनीतिक सुलह करने की इच्‍छा जताने का ट्वीट सामने आना मौके की नजाकत को देखते हुए माना जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह दोनों राजपरिवारों के बीच तल्खी को खत्म करना चाहते हैं। हालांकि ट्वीट में लक्ष्मण सिंह ने राज्य की समस्याओं पर चर्चा कर हल निकालें का हवाला दिया है, और यह भी कहा है कि ऐसा नहीं लगता। राजधानी के श्यामला हिल्स में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम उमा भारती और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बंगला हैं।

दरअसल, श्यामला हिल्स पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का निवास है। इसी श्यामला हिल्स पर कद्दावर मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले भी हैं। उन्हीं बंगले में एक बंगला नंबर बी-5 ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा सरकार में आवंटित हुआ है। सोमवार को उन्होंने अपने बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। अब वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती के पड़ोसी हो गए हैं।

Story Loader