खास बात ये है कि, औषधीय गुणों से भरपूर इस मित्रण को आप अपने घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको 20 ग्राम नीम की छाल, 20 ग्राम पीपल की छाल, 10 ग्राम नौशादर, 20 ग्राम अरंडी का तेल, 2 मदार के पत्ते और 10 ग्राम बबूल की छाल लेनी हैं। इस सभी सामग्री को धूप में सुखा लें और अरंडी के तेल को छोड़ कर सभी चीजों को आपस में पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें इतना तेल डाला जाता है कि, मिश्रण का पेस्ट बन जाए। इस पेस्ट को आप किसी खुले मुंह की बोतल में भरकर सूरज के सामने 10 दिन तक रखें। इसके बाद जो शेष बचे उसे रोजाना सुबह शाम एक्जिमा पर लगाएं। ऐसा करने से एक महीने में पुराने से पुराना एक्जिमा ख़त्म हो जाता है। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि, एक्जिमा वाले स्थान पर किसी तरह का कोई साबुन आदि न लागएं।