3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की Air पर धुंए और कार्बन का असर, बदल रहा AQi

- खुले में कचरे चलने के कारण उठ रहा धुंआ, पाबंदी के बाद भी रोक नहीं - एयर क्वालिटी इंडेक्टस सौ से ढाई सौ के बीच, हर रोज बदल रही स्थिति

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Jan 12, 2025

National Pollution Control Day's connection with Bhopal gas tragedy, know the purpose and importance of this day

National Pollution Control Day's connection with Bhopal gas tragedy, know the purpose and importance of this day

भोपाल। शहर की Air में धुंआ घुल रहा है। इसका असर दो स्थानों पर ज्यादा सामने आया। carbon monoxide हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है। टीटी नगर में इसका कम है। यहां हवा की गुणवत्ता को धुंए के साथ धूल के कण एक्यूआई को प्रभावित कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से ये स्थिति सामने आई।
गुरुवार को राजधानी में 143 औसत aqi रिकॉर्ड हुआ। सबसे खराब स्थिति पर्यावरण परिसर की थी। सबसे कम एक्यूआई टीटी नगर था। दोनों ही जगह हवा को प्रभावित करने वाले कारक अलग रहे। टीटी नगर में पीएम 10 हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक यहां धुंए के साथ धूल के कण अधिक है। पर्यावरण परिसर में पीएम 2.5 के कारण एक्यूआई बिगड़ा। इसके मायने यहां धुंएं की मात्रा अधिक है। सांस के जरिए लोगों के फेफडें में जाकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है।

खुले में जल रहा कचरा, प्रतिबंध के बाद भी रोक नहीं लगी

शहर में खुले में कचरा जलाने पर रोक है। तंदूर पर भी पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके पालन नहीं किया गया। कोलार के खुले हिस्सों में सबसे ज्यादा नियम टूट रहे हैं। खुले में कचरा जलाया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कों किनारे अलाव जल रहे है। इनके कारण भी शहर की हवा में धुंआ अधिक हो गया।

एक्यूआई

टीटी नगर - 107 - पीएम 10 ज्यादा
कलेक्ट्रेट- 131 - पीएम 2.5 ज्यादा
पर्यावरण परिसर- 277- पीएम 2.5 ज्यादा

ये है मतलब

पीएम यानि पार्टिकुलेट मैटर जो हवा के अंदर मौजूद सूक्ष्म कणों को मापते हैं। इनके आकार के आधार पर 2.5 और 10 हवा को बांटा जाता है। ये हवा में मौजूद छोटे कण हैं।

……

हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए खुले में कचरा जलाने नगर निगम ने रोक लगाई है। इसके संंबंध में पीसीबी ने भी प्रशासन को लिखा हैा सर्दी के मौसम में इसका असर सबसे ज्यादा होता है। इसके संबंध में एडवाइजरी जारी की जाती है।
ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Story Loader