9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसे में आकर फोन पर पीएफ खाते की जानकारी नहीं दें पेंशनर्स

ईपीएफओ कार्यालय की सलाह उनके अधिकारी नहीं मांगते किसी से जानकारी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Nov 17, 2018

news

IIT के बैंक के एकाउंट से 50 लाख रूपए पार, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में कुछ पेंशनर्स ने जानकारी दी है कि उनके पास किन्ही मोबाइल नंबरों से फ़ोन आ रहे हैं जिनमें कि उनसे ईपीएफओ कार्यालय में जारी पेंशन पुनरीक्षण के सन्दर्भ में कुछ जानकारी (फाइल नंबर, नामिती का नाम, एरिएर राशि आदि) दी जा रही है।

इसके साथ किसी सीनियर मैनेजर के हवाले से पेंशनर्स की निजी जानकारी जैसे कि पैन नंबर, बैंक अकाउंट के बारे मे पूछा जा रहा है। पेंशनर्स से यह भी कहा जा रहा है कि उनके एरिएर की राशि के भुगतान पर टीडीएस काटा जाएगा जिससे बचने के लिए किसी बैंक खाते में पैसे जमा करने को कहा जा रहा है। इस मामले में भविष्यनिधि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अपने स्तर दिए गए नंबर पर कॉल करके पड़ताल की गयी एवं पाया गया कि इस प्रकार के फ़ोन करने वाला/वाले व्यक्ति एवं यह काल्स पूर्णतया फ्रॉड हैं एवं पेंशनर्स से जालसाजी करने एवं उन्हें ठगने की मंशा से किए जा रहे हैं।


इस संबंध मे क्षेत्रीय भविष्यनिधि आयुक्त संजय केसरी ने कहा कि ईपीएफओ कार्यालय से ऐसा किसी भी प्रकार का कॉल अपने पेंशनर्स/सदस्यों को नहीं किया जाता है। कार्यालय द्वारा किसी भी पेंशनर से फ़ोन पर पैन नंबर/ बैंक खाता नंबर या अन्य जानकारी नहीं मांगी जाती। और न ही पीएफ सम्बन्धी कार्य जल्दी करवाने का आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने पेंशनभोगियों/ सदस्यों को आगाह किया है कि अगर ऐसा कॉल आता है तो अपनी महत्वपूर्ण जानकारी (पीपीओ क्रमांक, पीएफ क्रमांक, पैन नंबर, बैंक खाता क्रमांक इत्यादि) कतई शेयर न करें।

ईपीएफओ कार्यालय से अगर कोई जानकारी चाही गयी हो तो उसे हमेशा कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय आकर ही अथवा डाक द्वारा पत्र भेजकर आधिकारिक रूप से जमा करें।फ़ोन पर अगर कोई सदस्य अथवा पेंशनभोगी अपनी व्यक्तिगत जानकारी देता है अथवा किसी खाते मे पैसे जमा करवाता है, तो उस स्थिति मे किसी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।