
भोपाल. मध्यप्रदेश में करवा चौथ का चांद रात करीब 8 बजे नजर आएगा, हालांकि प्रदेश के सभी शहरों में चांद दिखने के समय में 10-15 मिनट का अंतर आ सकता है, लेकिन लगभग सभी जगह इसी समय के आसपास चांद नजर आएगा, करवा चौथ सुहागनों का सबसे बड़ा व्रत वाला दिन है, इस दिन वे निर्जला रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है, इसलिए जहां आपकी पत्नी दिनभर भूखी-प्यासी रहकर आपके लिए कामना करती है, तो आप भी इस दिन अपनी पत्नी को खुश करने वा उसका दिल जीतने के लिए कुछ ऐसा कर जाएं, कि ये दिन उन्हें भी हमेशा याद रहे, इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। आप उनमें से कोई एक काम करें, जो आपकी पत्नी को भी पसंद आए, इससे आप उनका दिल भी जीत लेंगे और ये पल आपके लिए भी यादगार बन जाएगा।
1. वर्तमान में अधिकतर पति अपनी पत्नी को करवा चौथ के दिन कोई न कोई उपहार जरूर देते हैं, अगर आप अपनी पत्नी के लिए उपहार लेकर नहीं आएं हैं, तो आप उन्हें उपहार जरूर दें, ताकि उन्हें ये दिन कुछ खास लगे और वे खुश हो जाएं।
2. आप उपहार बहुत महंगा भी नहीं लाएं तो चलेगा, लेकिन आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद या जरूरत का उपहार दें, यानी अगर उन्हें फिलहाल में किसी चीज की आवश्यकता अधिक महसूस हो रही है, तो ऐसा उपहार दें, जैसे उनका मोबाइल खराब हो गया है या ठीक से नहीं चल रहा है, काफी पुराना हो गया है तो उन्हें एक अच्छा सा मोबाइल लाकर दें वे खुश हो जाएंगी।
3. आपकी पत्नी को संजने संवरने का शोक है तो आप उनके लिए सौंदर्य से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं, आजकल बाजार में एक से बढक़र एक मेकअप कीट और अन्य साज सज्जा की चीजें मिलती हैं, वे लाकर दें।
4. अगर आपकी पत्नी को कपड़ों का बहुत शौक है, तो आप उनकी पसंद की डे्रस आज के दिन दिलवाएं, इसमें वे साड़ी, सूट या अन्य जो उन्हें पसंद हो वही दिलवाएं, उसमें अगर थोड़े बहुत पैसे अधिक भी लग रहे हों तो परवाह नहीं करें, इससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी।
5. हैंडबैग भी महिलाओं की जरूरत होती है, अगर उन्हें हैंडबैग रखने की आदत है, तो उनके लिए आप कोई अच्छा सा हैंडबैग लेकर आएं, या फिर आजकल ऑनलाइन भी अच्छे हैंडबैग मिलते हैं आप उनकी पसंद का हैंडबैग भी दिला सकते हैं। इससे आपकी पत्नी को काफी खुशी होगी।
6. करवा चौथ के दूसरे दिन आप उन्हें खुश करने के लिए बाहर लेकर जाएं, खूब उन्हें बाहर ही खिलाएं पिलाएं, शॉपिंग कराएं, इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि करवा चौथ के त्यौहार के दूसरे दिन भी उन्हें कुछ अच्छा महसूस होगा, तो वे खुश हो जाएंगी।
7. अगर आप दिला सकते हैं और आपकी पत्नी को पसंद है, तो आप सोने के टॉप्स, कंगन, चेन या कान, नाक के छोटे मोटे जेवर भी दिला सकते हैं, क्योंकि महिलाओं को गहने काफी पसंद होते हैं और उन्हें पाकर वे काफी खुश भी होती हैं।
8. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद आप उनके साथ ही भोजन करें, उनके पसंद की मिठाईयां लेकर आएं, हो सके तो अपने हाथ से उन्हें भोजन कराएं और आज की शाम उनके ही नाम कर दें, जब आप अपना पूरा समय उन्हें देंगे, तो निश्चित ही उनके लिए ये पल यादगार बन जाएंगे।
9. आज के दिन आप अपनी पत्नी के साथ अच्छे मुड में रहें, ऐसी कोई बात नहीं करें, जिससे उनका दिल दुखे।
10. आपकी पत्नी करवा चौथ के दिन जब व्रत खोले तो उस समय उन्हें उनकी पसंद का गिफ्ट जरूर दें, आप तुरंत नहीं दे सकते तो कल ही बाजार जाकर दिलाएं, ताकि वे खुश हो जाएं। वे आउटिंग या बाहर फिल्म देखना आदि पसंद करती हैं, तो आप उन्हें बाहर लेजाकर भी घूमाकर लाएं।
Published on:
13 Oct 2022 02:43 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
